बलिया नाव हादसा : पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

बलिया नाव हादसा : पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

Ballia News : फेफना अंतर्गत माल्देपुर घाट (Maldepur ghat) पर मुंडन संस्कार के दौरान हुए नाव हादसे के दोषी दो नाविकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ धारा 282, 304 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। वहीं, हादसे के दूसरे दिन एनडीआरएफ के जवानों ने लापता युवक का शव बरामद कर लिया। इससे मृतकों की संख्या 4 हो गयी है। 

गौरतलब हो कि सोमवार को मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में नाव पलट जाने से कुछ श्रद्धालु.डूब गए। इसकी जानकारी होते ही फेफना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। कुछ ही देर में पहुंचे जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने स्थलीय जायजा लेते हुए डूबे श्रद्धालुओं को गंगा नदी से बाहर निकालने व बिना अनुमति के गंगा नदी में नाव चलाने तथा नाव की क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने वाले नाविकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए।

मामले में फेफना थाने के उप निरीक्षक मय पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर माल्देपुर शिवमन्दिर के पास से मनुजी पुत्र भरदुल (निवासी माल्देपुर, फेफना) व रामदयाल पुत्र श्यामसुन्दर विन्द (निवासी हैवतपुर, कोतवाली) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में नाविकों बताया गया कि माल्देपुर घाट पर नाव में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के कारण उनकी नाव नदी में डूब गयी थी। हादसे के बाद हम लोग डर कर भाग गए थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राघव राम यादव, कां. मनेन्द्र कुमार यादव, अंकित मौर्या व आनन्द यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

 

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली