बलिया नाव हादसा : एनडीआरएफ टीम ने बरामद किया एक युवक का शव

बलिया नाव हादसा : एनडीआरएफ टीम ने बरामद किया एक युवक का शव

Ballia Boat Accident : सोमवार की सुबह फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट (Maldepur Ghat) पर हुए नाव हादसे में लापता एक युवक का शव मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ टीम ने बरामद किया। युवक की पहचान नवानगर निवासी सुरेन्द्र यादव (32) पुत्र स्व. शिवपूजन यादव के रूप में हुई है। 

बलिया शहर से सटे गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर सोमवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान नाव हादसा हो गया था। नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। तीन महिलाओं के शव बरामद हुए है, जिनकी पहचान हो चुकी है। हादसे में और लोगों की डूबने की आशंका थी। घटना के तत्काल बाद डीएम रवीन्द्र कुमार व एसपी राजकरन नय्यर मौके पर पहुंच गये। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया, ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना ऱहा। एनडीआरएफ टीम पहुंच कर लापता की तलाश में जुट गयी। मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष फेफना रोहन राकेश ने बताया कि मंगलवार की सुबह बरामद शव की शिनाख्त नवानगर निवासी सुरेन्द्र यादव (32) पुत्र स्व. शिवपूजन यादव के रूप में हुई है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा