सिपाही ने लिया बेवफाई का बदला, दुल्हन बनी प्रेमिका को मारी गोली ; मचा हड़कम्प

सिपाही ने लिया बेवफाई का बदला, दुल्हन बनी प्रेमिका को मारी गोली ; मचा हड़कम्प

Munger Crime News : बिहार के मुंगेर में एक बारात आने से पहले ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। दुल्हन को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली से उड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। हमला करने वाला युवक बिहार पुलिस का जवान बताया जा रहा है, जिसकी पटना में तैनाती है। फायरिंग करने वाला युवक लड़की का प्रेमी था। वहीं, घायल दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
 
मामला कस्तूरबा वाटर चौक स्थित ब्यूटी पार्लर का है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा निवासी एक 26 वर्षीय युवती की शादी रविवार की रात को होने वाली थी। बारात आने से पहले युवती कस्तूरबा वाटर वर्क्स स्थित जावेद हबीब सैलून में तैयार होने गयी थी। रात करीब 8.30 बजे प्रेमी अमन कुमार अचानक ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसा और युवती को गोली मार दिया। वह खुद पर भी फायर किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फरार हो गया। 
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अमन कुमार महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का पुत्र है, जो पटना में बिहार पुलिस में है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वही, ब्यूटी पार्लर की मैनेजर निधि ने बताया कि रविवार की शाम युवती अपनी शादी के लिए तैयार होने आई थी। उसे तैयार किया जा रहा था तभी युवक वहां आ धमका। उसने युवती को देखते ही गोली चला दी। उस समय किसी को भी कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है। फिर कांस्टेबल ने खुद की कनपटी पर पिस्टल रखी, लेकिन पिस्टल उसके हाथ से गिर गयी। 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार