सबके सहयोग से सफल हुआ हाफ मैराथन : समिति ने परिवहन मंत्री व जिला प्रशासन का जताया आभार

सबके सहयोग से सफल हुआ हाफ मैराथन : समिति ने परिवहन मंत्री व जिला प्रशासन का जताया आभार

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में बुधवार को आयोजित पंचम हाफ मैराथन की सफलता पर आयोजन समिति ने सभी के प्रति आभार जताया है। हाफ मैराथन आयोजित करने वाली राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति ने इस सम्बंध में गुरुवार को एक बैठक किया। जिसमें सभी का आभार जताया गया जिनकी किसी न किसी प्रकार की भूमिका 21 किलोमीटर के हाफ मैराथन में थी। समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने कहा कि जिले की मिट्टी में पैदा हुए चंद्रशेखर जी देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे और उसके बाद आजीवन अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके विशाल व्यक्तित्व के अनुरूप मैराथन का आयोजन कराना हर साल चुनौती रहती है, लेकिन जिले के लोगों द्वारा मिले सहयोग से यह विशाल आयोजन सकुशल हो पाता है।

उन्होंने कहा कि हाफ मैराथन के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अगली बार से मैराथन को प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कराए जाने की घोषणा की है। इसके लिए उनका विशेष तौर पर हम आभार व्यक्त करते हैं। वहीं, हाफ मैराथन के पचखोरा से बलिया वीर लोरिक स्टेडियम के 21 किलोमीटर के रास्ते में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी धन्यवाद के पात्र हैं। उपेंद्र सिंह कहा कि मैराथन के रास्ते भर में जितने भी गांव हैं, सभी गांवों के लोगों ने देश-विदेश से आए धावकों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की और अन्य कई प्रकार से सहयोग किया। जिससे धावक अच्छा अनुभव लेकर गए हैं।

इसके लिए मैराथन के रास्ते में आने वाले सभी गांवों के लोगों का भी राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति अपनी ओर से धन्यवाद व्यक्त करती है। ऐसे सभी लोगों के सहयोग से मिली ऊर्जा अगली बार के हाफ मैराथन को और भी भव्य बनाने में सहयोग करेगी। बैठक में पवन राय,उमेश सिंह,नीरज राय प्रदीप यादव, धर्मवीर सिंह, संतोष सिंह, पंकज राय रणजीत सिंह,रुस्तम अली,संजय सिंह, मनोज शर्मा, अखिलेश सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, नवतेज सिंह, आशुतोष सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, अजीत सिंह व आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार