बलिया : शराब के लिए चली गोली, युवक की हालत गंभीर
On



बांसडीह, बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में कच्ची शराब को लेकर चली गोली में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि कच्ची शराब बेचने को लेकर लालजी यादव और डब्लू के बीच शनिवार को मारपीट हो गयी। इस बीच चली गोली से लालजी यादव (43) घायल हो गये। दिन दहाड़े चली गोली से गांव में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के साथ भारी संख्या में पुलिस पहुंच गयी।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Mar 2026 16:33:52
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...




Comments