27 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें आज का राशिफल

27 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
जीवनसाथी से खुलकर बात करने का प्रयास करें। बच्चे यात्रा के लिए जिद कर सकते हैं। निवेश करना लाभदाई हो सकता है। लेकिन बडे़ निवेश से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों पर दबाव डालने से बचें।

वृषभ
आज दान-पुण्य के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक स्थानों पर आवाजाही बनी रहेगी। अगर लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो इससे छुटकारा मिलने की संभावना है। बड़े-बुज़ुर्गों के साथ समय बिता पाएंगे। कुछ परिणाम आज आपके फेवर में आ सकता है।

मिथुन
खान पान पर ध्यान दें, ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से बचें। दिनचर्या पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा मौका है। जीवनसाथी के साथ पिकनिक पर जाने की योजना सफल होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात की संभावना है। कोई प्रेरक पुस्तक पढ़ने का मन करेगा। जो आपके जीवन में बदलाव ला सकता है।

यह भी पढ़े होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय

कर्क
आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कामकाज के बीच आराम के लिए समय निकाल सकते हैं। व्यवसाय में आपको सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के लिए खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम-संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

सिंह
आज आप बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। खुले विचारों के साथ कार्य करें। दोस्त आपका सहयोग करेगा। प्रेम-संबंध के मामलों में आपको सोच-विचारकर निर्णय लेने की जरूरत है। दान-पुण्य कर सकते हैं। समय काफी अच्छा गुजरेगा।

कन्या
आज आपको स्वास्थ्य का देखभाल करना जरूरी है। व्यवसाय में वित्तीय लाभ होगा। लेकिन निवेश में जोखिम उठाने से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आप अपना क्वालिटी टाइम जीवनसाथी के साथ बिताएं।

तुला
किसी कारणवश आज आपको घर पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचें। यात्रा का प्लान बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ बिताने के लिए समय निकालें। प्रेमी के साथ रिश्ते गर्मजोशी से भरे रहेंगे। किसी से भी तीखी बहस करने से बचें।

वृश्चिक
किसी बात को लेकर आप असहजता महसूस कर सकते हैं। चुनौतियों से निपटने के लिए आपको प्रयास करना है। इसमें आपके दोस्त मदद कर सकते हैं। पैसों को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कोई आज आपको उपहार दे सकता है।

धनु
अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उससे बचने का प्रयास करें। यात्रा में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी करने से बचें। बच्चों के साथ समय बिताएं। किसी से बेवजह न उलझें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर
आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा काफी बढ़िया रहेगा। हालांकि दोपहर के समय आपको सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उधार लेने और देने दोनों से आपको बचने की जरूरत है।

कुंभ
स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने से बचें। अप्रत्याशित लाभ हो सकते हैं। प्रेमी के साथ आपके संबंध काफी खुशहाली भरा गुजरेंगे। साथी का प्यार और स्नेह आपको काफी सुकून देगा। खर्च को लेकर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मुश्किल समय में अपने माता-पिता से बात करें।

मीन
परिवार का समय पर सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन थोड़ी चुनौतीपूर्ण बीत सकता है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वैवाहिक प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। रोमांटिक शाम का इंतजार कर सकते हैं। यादगार दिन बिता सकते हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश