30 तक रूलायेगी उमस भरी गर्मी

30 तक रूलायेगी उमस भरी गर्मी


   
रामगढ़,बलिया। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य पर्यावरणविद् एवं भूगोलविद् डा० गणेश कुमार पाठक ने एक भेंटवार्ता में बताया कि मौसम की भविष्यवाणी करने वाली विभिन्न संस्थाओं एवं एजेंसियों द्वारा जारी मौसम के आँकड़ों के अनुसार अभी उमस भरी गरमी 30 जून तक परेशान कर सकती है । एक्यू वेदर द्वारा जारी 10 दिनों के लिए अनुमानित अधिकतम् एवं न्यूनतम् तापमान के आँकड़ों के अनुसार 25, 26, 27, 28, 29, 30 जून एवं 1, 2, 3, तथा 4 जुलाई को अधिकतम् तापमान क्रमशः 38, 40, 41, 42, 41, 44 एवं 39, 36, 36 तथा 36 अंश सेण्टीग्रेट रह सकता है, जब कि उक्त तिथियों को न्यनतम् तापमान क्रमशः 30, 29, 30, 31, 30, 31, 30, 30 29 एवं 28 अंश सेण्टीग्रेट रहने की सम्भावना है।
     दूसरी तरफ गूगल द्वारा जारी अनुमानित तापमान के आँकड़ों के अनुसार 25 जून से लेकर 4 जुलाई तक के 10 दिनों का अधिकतम् तापमान क्रमशः 38, 38, 39, 41, 39, 37, 36, 32, 32 एवं 33 अंश सेण्टीग्रेट रहने का अनुमान है, जबकि इन
 तिथियों को न्यूनतम् तापमान क्रमशः 31, 29, 29, 30, 30, 29, 28, 27, 27 एवं 28 अंश सेण्टीग्रेट रह सकता है।
       तापमान के उपर्युक्त अनुमानित आँकड़ों के अनुसार उक्त तिथियों में से 25 से 30 जून तक की
तिथियों में तापमान का दैनिक तापान्तर भी अधिक रहेगा जिसके चलते 30 जु्न तक गरमी में राहत मिलने की कम ही सम्भावना है।
       जहाँ तक मानसून आगमन का सवाल है और वर्षा होने की बात है तो 1 जुलाई से विधिवत मानसून आ जाने की भी सम्भावना है और पूर्वी हवा के झोकों के साथ वर्षा होने की भी सम्भावना प्रबल है। इसके बाद कई दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। इस वर्ष मानसून में देरी के कई कारण बताए जा रहे हैं। मानसून उत्पत्ति की प्रक्रिया में बाधक भौगोलिक एवं मौसमी दशाएँ, अलनीनो की प्रक्रिया एवं ग्लोबल वार्मिंग एवं मानसून की उत्पत्ति के बाद भी अरब सागर में उत्पन्न " "वायु" चक्रवात का दिशा परिवर्तन हो जाने से मानसून की गति धीमी हो जाना भी मानसून आने में देरी का महत्वपूर्ण कारण बताया जा रहा है।


रिपोर्ट रविंद्र नाथ मिश्र

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक