रोडवेज बस ने सपा नेता के वाहन को मारी टक्कर, बाल बाल बचे

रोडवेज बस ने सपा नेता के वाहन को मारी टक्कर, बाल बाल बचे



बलिया।  समाजवादी पार्टी व बहुजनसमाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी सनातन पाण्डेय से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अजीत मिश्रा रविवार को एक सड़क हादसे में बाल बाल बचे। यह घटना गड़वार थाना क्षेत्र के  इन्दौरपुर चट्टी से पूर्व हुई। 


जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के नेता एवं योगेन्द्र नाथ मिश्र आई टी आई  विद्यालय के प्रबंधक अजीत मिश्रा रविवार की अलसुबह अपने निजी वाहन से गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय से मिलने उनके गांव पांडेपुर जा रहे थे। श्री मिश्र अभी इन्द्रपुर चट्टी  से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि अचानक उनके वाहन के सामने नील गायों का झुंड आ गया। नील गायों को बचाने के लिए श्री मिश्र के ड्राइवर ने वाहन को ब्रेक लगाया। इस दौरान नील गायें तो बच गई, लेकिन  पीछे से आ रही रोडवेज की बस दो सपा नेता के वाहन को  जोरदार टक्कर दे मारी। इस घटना में श्री मिश्र के वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान वाहन चालक और उनके समर्थकों समेत सपा नेता को भी चोटें आयीं। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें वहाँ इनसे निकाला और  प्राथमिक उपचार के उपरांत अपने गंतव्य को रवाना हुए।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार