कनाडा की गर्लफ्रेंड के लिए बैंक में चोरी का प्रयास, गिरफ्तार युवक बोला- मेरी 3 दोस्त

कनाडा की गर्लफ्रेंड के लिए बैंक में चोरी का प्रयास, गिरफ्तार युवक बोला- मेरी 3 दोस्त

UP News : बाराबंकी में पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में चोर ने सेंध लगा दी। सोमवार को जब बैंक खुला तो कर्मचारियों को पता चला। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने चोर को महज 3 घंटे के भीतर पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कनाडा की लड़की से उसका अफेयर है। उसने विदेशी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए बैंक में चोरी का प्लान बनाया था। काफी कोशिश के बाद भी बैंक में कुछ नहीं मिला तो वो तोड़फोड़ करके चला गया। 

नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद व इंदिरा मार्केट क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा है। बैंक मैनेजर सोनू दीक्षित के मुताबिक, दीपावली पर 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बैंक में छुट्टी थी। चोर इसका फायदा उठाना चाहता था। 5 दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कर्मचारी बैंक पहुंचे तो बाहर का ताला और गेट का कुछ हिस्सा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो किसी ने तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया था। ये देखते ही फौरन पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। घटना का खुलासा करने के लिए एएसपी नॉर्थ चिरंजीव नाथ सिन्हा ने 2 सीओ के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया। इसमें फॉरेन्सिक, डॉग स्क्वायड, सर्विलांस और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीमों की मदद से पड़ताल की। पड़ताल के बाद पुलिस लाइन सभागार में बैंक में चोरी की नीयत से गेट व अन्य ताला तोड़ने की वारदात का प्रेसवार्ता में सनसनीखेज खुलासा किया गया।

यह भी पढ़े मंत्रोच्चार के बीच महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी के साथ प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि पड़ताल में आसपास के 70 सीसीटीवी कैमरो से मिले फुटेज और टेक्निकल ऐप के जरिये बैंक को निशाना बनाने वाले आरोपी की पहचान शाहिद खान उर्फ़ अब्दुल समद पुत्र स्व. फिरोज खान (निवासी मोहल्ला बेगमगंज) के रूप में हो गई। तीन घंटो के अंदर उसे गिरफ्तार करके उसके पास से घटना में इस्तेमाल किये जाने वाले औजार भी बरामद कर लिए गए।

यह भी पढ़े भक्ति, उल्लास और राष्ट्रचेतना से परिपूर्ण वातावरण में Varenya International School में हुआ विविध कार्यक्रम

पूछताछ में शाहिद ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन गर्लफ्रेंड है, जिनमें इंस्टाग्राम के जरिये कनाडा देश की रहने वाली प्रेमिका को महंगा उपहार देने के लिए बैंक के बाहर वाली दुकान पर बैठ कर बैंक की रेकी के बाद त्यौहार में कई दिनों तक बैंक रहने के बीच मौका ढूंढ़ कर 31 तारीख की रात मेन गेट का ग्राइंडर से ताला तोड़ने का असफल प्रयास किया था। 

शाहिद बोला- मेरी 3 गर्लफ्रेंड

पूछताछ में शाहिद खान ने बताया- मेरी तीन गर्लफ्रेंड हैं। एक इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली है, वह कनाडा में रहती है। उसे मैं महंगे गिफ्ट देकर इंप्रेस करना चाहता था। इसके लिए मुझे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए बैंक में चोरी का प्लान बनाया। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील
बलिया : बैरिया कस्बे में संचालित एक अनाधिकृत अस्पताल में गर्भवती महिला का आपरेशन महिला चिकित्सक द्वारा सोमवार की सुबह...
बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार
प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर