जलती चिता से पत्नी ने उतरवाई पति की लाश, पीएम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा

जलती चिता से पत्नी ने उतरवाई पति की लाश, पीएम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा

Gazipur News : पत्नी ने अपने ससुरालियों पर पति को जहर देकर न सिर्फ मार दने का आरोप लगाया, बल्कि पुलिस पुलिस से शिकायत मृतक के शव को चिता से उतरवा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें पत्नी का दावा झूठा निकला है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों के बीच विवाद था और नौबत तलाक पर आ चुकी थी। पत्नी अपने मायके में रहती थी।

गाजीपुर कोतवाली के फुल्लनपुर के रहने वाले एक युवक अमित के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने के लिए हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शमशान घाट पर ले गए। वहां पर सभी क्रिया कर्म करने के पश्चात उसके शव को चिता पर रख दिया गया। उसमें आग भी लगा दी गई थी, तभी वहां पर मृतक की पत्नी मनीषा के साथ पुलिस पहुंची और जलती हुई चिता को बुझाकर लाश को उतरवा लिया। पुलिस अभिरक्षा में लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।


अमित और मनीषा की हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी हुई थी. लेकिन कुछ समय के पश्चात आपसी विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे। मामला कोर्ट तक पहुंचा और तलाक की नौबत आ गई थी। जिसका मामला गाजीपुर कोर्ट में चल रहा था। इसी दौरान अमित मानसिक रूप से काफी अस्वस्थ रहने लगा और उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग उसे दाह संस्कार के लिए शमशान घाट लेकर चल दिए। इसकी जानकारी जैसे ही उसकी पत्नी को हुई वह भी पुलिस को जहर खिलाकर मारने की जानकारी देते हुए शमशान घाट पहुंची। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए तत्काल शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह के चोट के निशान या फिर जहर खिलाने का जो आरोप लगाया गया था, उसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली