पति से अधिक मोमोज पसंद, रोज न लाने पर थाने पहुंची पत्नी ; बोली- इसके साथ नहीं रहना

पति से अधिक मोमोज पसंद, रोज न लाने पर थाने पहुंची पत्नी ; बोली- इसके साथ नहीं रहना

UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल में पति अपनी पत्नी के लिए रोजाना मोमोज लेकर नहीं आता। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। फिर क्या था, नाराज पत्नी मायके चली गई। उसने पुलिस में भी शिकायत की। कहा कि पति मोमोज नहीं लाता, इसके साथ कैसे रहें। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है।

मलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। पति जूता कारीगर है। पत्नी का कहना है कि उसे मोमोज बहुत पसंद हैं। उसे रोजाना खाने के लिए चाहिए। ये बात वह पति को भी बता चुकी है, फिर भी पति मोमोज लेकर नहीं आता।

इस वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। दो महीने पहले वह मायके आ गई। तब से वहीं है। पति का कहना है कि कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं, तब मोमोज नहीं ला पाता। याद न रहे तो ऐसा होता है। आगे से ध्यान रखेगा। रोजाना मोमोज लेकर आएगा। इस बात पर दोनों में समझौता हो गया।

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद