Video : शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी के साथ नाच रहा था पति, पलक झपकते ही दिल ने छोड़ा साथ

Video : शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी के साथ नाच रहा था पति, पलक झपकते ही दिल ने छोड़ा साथ

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। मामला पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक मैरिज लॉन का है। मैरिज लॉन में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे वसीम को डांस करने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें डांस कर रहे शख्स को अचाक गिरते देखा जा सकता है।

शाहबाद निवासी 50 वर्षीय जूता कारोबारी वसीम सरवत और उनकी पत्नी फराह ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए जश्न रखा था। बाकायदा कार्ड छपवाकर इस जश्न में नाते रिश्तेदारों को बुलाया गया था। सभी लोग वसीम और फराह की शादी के 25 साल पूरे होने के जश्न में डूबे थे। वसीम अपनी पत्नी फराह के साथ मंच पर चढ़कर थिरक रहे थे। 

एक मिनट के इस वीडियो में वसीम और फराह झूम रहे हैं। लेकिन दोनों को ये अहसास तक नहीं था कि चंद सेकेंड में ये जश्न उनकी जिंदगी की आखिरी खुशी बनने वाली है। वीडियो के आखिर में डांस करते-करते वसीम गश खाकर गिर जाते हैं। आसपास खड़े लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन वसीम को होश नहीं आया।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

परिवार के लोग उन्हें पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जश्न के माहौल के बीच पूरे परिवार में मातम पसर गया। वसीम की पत्नी फराह शहर के एक बड़े प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। पति की इस तरह मौत के बाद वो बदहवास हैं। गुरुवार सुबह वसीम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जश्न में मौजूद लोग भी ये नजारा देखने के बाद हैरान हैं, शादी की सालगिरह का जो जश्न केक काट के मनाया जाना था, वसीम वो केक भी नहीं काट पाए। 

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा