सिपाही ने खुद को मारी गोली, सरकारी आवास में वारदात

सिपाही ने खुद को मारी गोली, सरकारी आवास में वारदात

UP News : उत्तर प्रदेश के रामपुर की टांडा कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित ने अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। अचानक हुई इस घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसके आवास पर पहुंचे। गंभीर हालत में सिपाही को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी कीर्ति निधि आनंद मौके पर पहुंचे।

उन्होंने अस्पताल पहुंचकर सिपाही की हालत का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जानकारी ली। सिपाही के खुद को गोली मारने की घटना के बाद पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मियों का कहना है कि अंकित पिछले कुछ दिनों से तनाव में लग रहा था, लेकिन उसने किसी से कोई परेशानी साझा नहीं की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिपाही की व्यक्तिगत या ड्यूटी से जुड़ी किसी परेशानी के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी है और वह अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे