बदमाशों ने सरेराह चाचा-भतीजे पर बरसाई गोलियां, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कम्प

In Bareilly, the uncle and nephew were gunned down by goons

बदमाशों ने सरेराह चाचा-भतीजे पर बरसाई गोलियां, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कम्प

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार की सुबह खेत की रखवाली करने जा रहे चाचा-भतीजे को दबंगों ने गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। दिल दहला देने वाली यह घटना फरीदपुर थाना के घारमपुर गांव की है।सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ फरीदपुर और थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि दौलत खां (55) अपने भतीजे रईस खां (26) के साथ बाइक से खेत जा रहे थे, तभी घात लगाये बदमाशों ने बुखारा रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी के पास बाइक पर सवार बदमागों ने दोनों को घेर लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी। हालांकि, पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गई है। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे