बारात आने से पहले गायब हुई दुल्हन, चचेरी बहन ने लिए 7 फेरे ; विदाई के बाद लौटी लड़की ने बताई भागने की कहानी

बारात आने से पहले गायब हुई दुल्हन, चचेरी बहन ने लिए 7 फेरे ; विदाई के बाद लौटी लड़की ने बताई भागने की कहानी

Jaunpur News : मंगलगीतों के बीच शादी की रस्मों को निभाया जा रहा था। मेहंदी के साथ ही हल्दी की रस्म पूरी कर ली गई थी। बारात के स्वागत की तैयारी हो रही थी, तभी पलखत पाकर दुल्हन घर से फरार हो गई। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। दुल्हन की काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। उधर, शाम होते ही बारात आ गई। फिर बारात पक्ष के लोगों से बात कर दुल्हन की चचेरी बहन से शादी कराई गई।
 
मामला जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती की शादी कल्याणपुर मिर्जापुर निवासी युवक के साथ तय थी। शनिवार को बारात आनी थी। दोपहर रस्मों के दौरान युवती बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। लड़की नहीं मिली तो पिता ने पुत्री के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। इधर, निर्धारित समय पर बारात आ गई तो होने वाली दुल्हन की चचेरी बहन को शादी के लिए मनाया गया। वो तैयार हो गई। कन्या पक्ष के लोगों ने बारात पक्ष को मामले से अवगत कराया। दूल्हे ने समझदारी दिखाई और वो शादी के लिए तैयार हो गया। 
 
उधर, रविवार को विदाई होते ही घर से भागी लड़की ने थाने पहुंचकर पुलिस से जो कहा वह हर किसी को सोचने के लिए विवश कर दिया। उसने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूं, लेकिन परिवार के लोग जबरदस्ती शादी कर मुझे पढ़ाई से वंचित करना चाहते हैं। मैं आईएएस बनना चाहती हूं। इसीलिए शादी करने से इनकार करते हुए भागी। शादी न करने की जानकारी मैं पहले भी अपनी मां को बता चुकी थी। उसे किसी ने भगाया नहीं, बल्कि खुद से गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal