दुल्हन ने दूल्हे को किया रिजेक्ट, बैरंग लौटी बारात

दुल्हन ने दूल्हे को किया रिजेक्ट, बैरंग लौटी बारात

UP News : सोनभद्र के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में दिव्यांग दूल्हे को देखकर दुल्हन ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में जमकर हंगामा हुआ। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।

ग्राम पंचायत धनौरा में गुरुवार की रात चंदौली जिले के देवदत्तापुर गांव से बरात आई थी। रात में शादी की सभी रस्मों को पूरा कर लिया गया। भोर में सिंदूरदान के उपरांत जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का पैर स्पर्श किया, दूल्हे के पैर की अंगुलियों से दिव्यांग लगा। यह देख दुल्हन ने दूल्हे को रिजेक्ट कर दिया। वहीं जौनपुर के कुछमुछ गांव में गुरुवार की रात आयी बरात बिन दुल्हन के लौट गयी। दूल्हे के रवैये से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वाराणसी के सिंधौरा से बारात आयी हुई थी। महिलाओं के मजाक करने पर दुल्हा स्टेज से दूर जाकर बैठ गया।

 

यह भी पढ़े ददरी मेले में पार्किंग शुल्क तय, साइकिल वालों की बल्ले-बल्ले

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन