प्यार का यह कैसा बुखार : शादी से पहले बेटे की मंगेतर को लेकर पिता फरार

प्यार का यह कैसा बुखार : शादी से पहले बेटे की मंगेतर को लेकर पिता फरार

Rampur News : उत्तर प्रदेश के रामपुर में रिश्तों को कलंकित करने का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पिता न सिर्फ अपने बेटे की मंगेतर को दिल दे बैठा, बल्कि होने वाली बहू को लेकर फरार भी हो गया। बेटे की मंगेतर से पिता के प्यार का यह मामला विकासखंड सैदनगर क्षेत्र के एक गांव का है।

एक युवती का रिश्ता चमरौआ क्षेत्र के युवक के साथ दो वर्ष पहले तय हुआ था। युवक के पिता ने बड़ी धूमधाम के साथ बेटे का रिश्ता चढ़ाया। रिश्ते के बाद से ही युवक का पिता उसकी ससुराल आता रहता था। युवक और उसके घर बालो ने पिता का रोजाना ससुराल जाने का विरोध भी किया, लेकिन नहीं माना। इस दौरान बेटे की मंगेतर से पिता को प्यार हो गया। पिता ने कई कई दिन बेटे की ससुराल में रुकना शुरू कर दिया।

एक माह पहले बेटा मां के साथ अपनी ससुराल पहुंचा और अपने पिता को जबरदस्ती घर ले गया। बेटे ने पिता को घर के अंदर बंद कर अपनी मां को उनकी निगरानी पर लगा दिया। बताते है तीन दिन पहले मौका पाकर पिता घर से फरार होकर बेटे की ससुराल पहुंचा और रात करीब 12 बजे बेटे की मंगेतर के साथ संदिग्ध हालत में देखा। इस पर हंगामा हो गया।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

परिजनों ने फोन कर समधी की हरकत उसके परिजनों को बताई तो परिवार में हड़कम्प मच गया। करीब एक घंटे के बाद युवक अपनी मां के साथ मौके पर पहुंच गया, लेकिन पिता बेटे की मंगेतर के साथ फरार हो चुका था। परिजनों ने दोनों को आसपास तलाश किया, लेकिन उन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। बेटे की मंगेतर के साथ पिता का गायब होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students