स्कूल में चारपाई पर गहरी नींद में सोती मिली प्रधानाध्यापिका, बीएसए ने जगाया तो उड़े होश

स्कूल में चारपाई पर गहरी नींद में सोती मिली प्रधानाध्यापिका, बीएसए ने जगाया तो उड़े होश

UP News : बीएसए के निरीक्षण में एक विद्यालय की प्रधानाध्यापक चारपाई पर गहरी नींद में सोई मिली। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नींद से जगाया तो उनके होश उड़ गए। 22 स्कूलों के निरीक्षण के बाद बीएसए ने 12 से ज्यादा शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। मामला मथुरा जिले का है, जहां बीएसए परिषदीय विद्यालयों का जायजा लेने गुरुवार को निकले थे। 

प्राथमिक विद्यालय प्रहलाद गढ़ी का निरीक्षण करने के लिए बीएसए पहुंचे तो स्कूल में मौजूद चार बच्चे खेल रहे थे। प्रधानाध्यापक मजे से चारपाई पर सो रही थीं। सब कुछ सामान्य था, तभी बीएसए पहुंच गए। बीएसए ने चारपाई पर लेटकर खर्राटे भर रहीं प्रधानाध्यापक को नींद से जगाया तो सामने बीएसए को देख प्रधानाध्यापक के होश उड़ गए। हाजिरी पंजिका देखने पर पता चला कि शिक्षामित्र रश्मि भी विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। पंजिका पर जगह-जगह सफेद रंग लगाकर हाजिरी को मिटाया गया था। मामला पकड़ में आने के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक रिचा नेहरा और शिक्षामित्र रश्मि को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।

निरीक्षण के दौरान बीएसए प्राथमिक विद्यालय बाजना पहुंचे तो वहां के हालात देखकर दंग रह गए। सुबह 7 बजकर 36 मिनट पर विद्यालय बंद था। गेट पर ताला लटका था। एक भी छात्र स्कूल के आसपास मौजूद नहीं थे। बीएसए ने स्कूल में तैनात सभी स्टाफ को नोटिस जारी किया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़े Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बीएसए ने 23 स्कूलों का किया निरीक्षण

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

परिषदीय स्कूलों में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण करने के लिए बीएसए ने एक के बाद एक 23 स्कूलों का निरीक्षण किया। नौहझील विकासखंड के सुल्तान पट्टी में निरीक्षण के दौरान बीएसए को पांच में से केवल दो शिक्षक ही उपस्थित मिले। तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। 26 में से केवल 14 छात्र स्कूल में उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीपुर में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक भूपेंद्र अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नवीपुर में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक मुमताज अनुपस्थित मिले। 78 के सापेक्ष केवल 20 छात्र ही उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरजू गढ़ी में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षक एक साथ अवकाश पर मिले।

23 परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। 12 से ज्यादा शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। स्कूलों में छात्र संख्या भी काफी कम मिली। सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सुनील दत्त, बीएसए

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे