पांचवीं की छात्रा से अश्लील हरकत में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, बीएसए ने किया सस्पेंड

पांचवीं की छात्रा से अश्लील हरकत में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, बीएसए ने किया सस्पेंड

Raibareli News : मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगा है। कक्षा पांचवीं की छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने प्रधानाध्यापक को मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट पर बीएसए शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापक निलंबित करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए है। मामले की जांच डीह और सतांव ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। 


छात्रा कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है। आरोप है कि बुधवार को छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे और शिक्षक घर चले गए, लेकिन प्रधानाध्यापक ने छात्रा को रोक लिया। फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर प्रधानाध्यापक ने उसे डराया धमकाया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, छात्रा समय से घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान होने लगे।

काफी देर बाद छात्रा घर पहुंची तो परिजन उससे कारण पूछने लगे। डरी सहमी छात्रा मां के पास जाकर रोने लगी और उसने आपबीती बताई। प्रधानाध्यापक की करतूत सुनकर मां छात्रा के साथ थाने पहुंची और प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, प्रधानाध्यापक जगदीश त्रिवेदी की गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। खंड शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट के  आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए मामले की जांच किए जाने के आदेश दिए है। 

यह भी पढ़े Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में रविवार रात जमकर मारपीट...
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा