राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड : UP टॉपर बना मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का छात्र, खुशी की लहर

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड : UP टॉपर बना  मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का छात्र, खुशी की लहर

Ballia News : भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department, Govt.Of India) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 13 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड (National Meteorological Olympiad) में मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। 8वीं के छात्र अनीश तिवारी और अगस्त्य तिवारी ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित करने के साथ ही अपनी प्रतिभा की चमक से सभी को आह्लादित किया है। 

 

यह भी पढ़े 1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

IMG-20250115-WA0009

यह भी पढ़े बलिया में मां और बेटी से दुष्कर्म, ट्यूशन टीचर को मिली उम्रकैद की सजा

 

14 जनवरी को भारत-मंडपम नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के छात्र अनीश तिवारी और अगस्त्य तिवारी को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में मौसम विज्ञान के महानिदेशक तथा विश्व मौसम विज्ञान संगठन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि डॉ. मृत्युंजय महापात्रा द्वारा अवार्ड एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपने छात्रों की इस उड़ान से जहां शिक्षकों मे खुशी की लहर है, वहीं अन्य छात्रों में नई उर्जा का संचार हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्रा एवं प्रबंधक डॉ.अरुण प्रकाश तिवारी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों को बधाई दी। 

IMG-20250115-WA0010

प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्रा ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षाएं छात्रों के करियर को न सिर्फ आकार देती हैं, बल्कि आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाने में सहायता भी करती है। ताकि छात्र सर्वश्रेष्ठ बनने की आकांक्षा रख सकें। ऐसी परीक्षाओं में रैंक प्राप्त करने से छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। उनकी उपलब्धियों में उल्लेखनीय सुधार होता है, क्योंकि उन्हें अपनी शैक्षणिक क्षमता और कौशल का पता चलता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये