तीन युवकों को मारी टक्कर : हिलाकर रख देगा मौत का यह LIVE मंजर

तीन युवकों को मारी टक्कर : हिलाकर रख देगा मौत का यह LIVE मंजर

UP News : उत्तर प्रदेश के मेरठ एक तेज रफ्तार वैन ने सड़क पर खड़े तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। इसमें हादसे एक दोस्त की मौत हो गई और दो दोस्त घायल हो गए। मृतक को वैन काफी दूर तक घसीटते ही ले गई। घटना के समय मृतक सड़क के किनारे खड़े होकर अपने तीन दोस्तों से बातें कर रहा था, तभी यह घटना हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस वीडियो के आधार पर वैन की तलाश में जुटी है। मामला मेरठ के कंकरखेड़ा खेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड का है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले विक्रांत राणा कंकरखेड़ा क्षेत्र की सैनिक विहार में रह रहे थे। वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर थे। रात 10 बजे अपने दोस्त राजू, निर्देश और चिराग के साथ हाईवे पर गोलू ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। सभी दोस्त ढाबे के सामने अपनी कार खड़ी की और उसके पीछे खड़े होकर बातचीत करने लगे, तभी सरधना की ओर से तेज रफ्तार से आई एक वैन ने विक्रांत, निर्देश और चिराग को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से विक्रांत वैन के साथ घसीटते चले गए, जबकि निर्देश और चिराग साइड में गिर गए। हादसे के बाद चालक ने वैन को नहीं रोका। बताया जा रहा है कि विक्रांत की मौके के पर ही मौत हो गई थी। तीनों दोस्तों को अस्पताल ले जाया गया, जहां विक्रांत को मृत घोषित कर दिया गया। विक्रांत के पिता विक्रम सिंह राणा पूर्व सैनिक थे। उनकी दो साल पूर्व मौत हो गई थी। उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा निशांत राणा आर्मी में राजस्थान में तैनात है, जबकि छोटा बेटा 26 वर्षीय विक्रांत राणा एक प्राइवेट कम्पनी में मैनेजर पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि विक्रांत की शादी 7 महीने पूर्व सहारनपुर हुई थी। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वैन चालक की पहचान की जा रही है। जल्द उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके के दूसरे सीसीटीवी भी देखे जा रहे है। वीडियो में वैन की साफ तौर पर पहचान नहीं हो रही है।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद