तांत्रिक ने आधी रात को बुलाई 17 साल की लड़की, अगले दिन मचा हड़कम्प

तांत्रिक ने आधी रात को बुलाई 17 साल की लड़की, अगले दिन मचा हड़कम्प

Meerut News : यूपी के मेरठ में 6 बच्चों का बाप और तांत्रिक 17 साल की लड़की को लेकर फरार हो गया। इस बात की भनक लगते ही हड़कम्प मच गया। पुलिस आरोपी तांत्रिक की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि तांत्रिक पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामला किठौर क्षेत्र का है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेता प्रताप सिंह कुछ गांव वालों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने 45 साल के तांत्रिक के खिलाफ 17 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। अल्टीमेटम दिया कि 24 घंटे के अंदर लड़की बरामद हो जानी चाहिए। पुलिस तांत्रिक और लड़की की तलाश में जुटी हुई है। बेजीपी नेता ने आरोप लगाया है कि कि गुरुवार रात को गांव में ही रहने वाला दूसरे समुदाय का तांत्रिक 17 वर्षीय किशोरी को लेकर फरार हो गया है। उसने लड़की को तंत्र-मंत्र के बहाने अपने पास बुलाया था। जाते समय किशोरी अपने साथ लाखों का कैश और ज्वेलरी भी ले गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि 45 वर्षीय तांत्रिक छह बच्चों का पिता है। वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को दो पक्षों से जुड़ा बताते हुए आरोप लगाया कि किठौर पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही। भाजपा नेता प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में किशोरी बरामद नहीं हुई तो भाजपा गांव में महापंचायत करके आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेगी। उधर पुलिस ने कहा है कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वो तांत्रिक के साथ घटना में शामिल थे, लेकिन तांत्रिक अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही तांत्रिक और लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार