दो लाख रुपये घूस लेते जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

दो लाख रुपये घूस लेते जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

लखनऊ : विजिलेंस विभाग की टीम ने मंगलवार को लखनऊ में वाणिज्य कर (जीएसटी)-जोन 20 के डिप्टी कमिश्नर धनेन्द्र कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते उनके कार्यालय से ही गिरफ्तार कर लिया। निर्यात करने वाली कम्पनी आर्डेम डाटा सर्विसेज प्रा.लि. के प्रतिनिधि से 20 लाख रुपये का जीएसटी लौटाने के लिये दो लाख रुपये की घूस डिप्टी कमिश्नर ने मांगी थी। इस पर कम्पनी के अधिकारियों ने विजिलेंस के एसपी डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी से शिकायत की थी।
 
उसने बताया था कि डिप्टी कमिश्नर धनेन्द्र कुमार जीएसटी लौटाने के लिये दो लाख रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। इस पर उन्होंने उससे पूरी जानकारी ली, फिर डिप्टी कमिश्नर को रंगे हाथों पकड़ने के लिये एक टीम बना दी। यह टीम शाम चार बजे मीराबाई मार्ग स्थित वाणिज्य कर मुख्यालय पहुंची। उसके सामने जैसे ही कम्पनी के प्रतिनिधि से डिप्टी कमिश्नर धनेन्द्र ने रिश्वत ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। धनेन्द्र मूल रूप से बस्ती के हरैया के रहने वाले हैं।
 
गिरफ्तारी होते ही मचा हड़कम्प
 
डिप्टी कमिश्नर के गिरफ्तार होने की खबर मिलते ही मुख्यालय में हड़कम्प मच गया। इस बीच धनेन्द्र कुमार ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक नहीं चली। आनन फानन विजिलेंस टीम धनेन्द्र कुमार को पकड़ कर वहां से विजिलेंस मुख्यालय चली गई। इस पूरी कार्रवाई की फुटेज भी विभाग से ली गई है। यह अहम साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल की जायेगी।
 
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर