विवाद में पुत्र की मौत, पुलिस ने चिता से अवशेषों को लिया कब्जे में ; पिता गिरफ्तार

विवाद में पुत्र की मौत, पुलिस ने चिता से अवशेषों को लिया कब्जे में ; पिता गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद अंतर्गत पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गालंद गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को खंगाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले में मृतक के पिता को भी हिरासत में ले लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परमेंन्द्र उर्फ पप्पू (36) पुत्र वीरपाल (निवासी : गालंद, पिलखुवा) शराब पीने का आदी था, जो बुधवार की रात शराब पीकर घर पहुंचा। उसका पिता वीरपाल से विवाद हो गया। जब वीरपाल ने शराब पीने से इंकार किया तो परमेंन्द्र आग बबूला हो गया और उसने अपने पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान गला दबाकर अपने पिता की हत्या का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह पिता ने अपना बचाव किया और दोनों के बीच हुई हाथापाई के दौरान परमेंन्द्र के सिर में फावड़ा लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी को शक ना हो, इसके चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गांव वालों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद सीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने चिता से अवशेषों को कब्जे में ले लिया और परमेंन्द्र के पिता वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर