बलिया में जर्जर दीवार गिरने से आधा दर्जन महिलाएं घायल, एक रेफर

बलिया में जर्जर दीवार गिरने से आधा दर्जन महिलाएं घायल, एक रेफर

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के घुरी टोला सिताब दियरा में शिव चर्चा के दौरान पुरानी दीवार गिर जाने से आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई, जिसमें एक की स्थिति चिंता जनक है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां से एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में सदर अस्पताल रेफर किया गया।

सदर अस्पताल ने भी उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद घटना मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गये। घायल महिलाओ के परिजन चीख पुकार करने लगे। बता दे कि घुरी टोला गांव में गोपाल प्रसाद के घर शाम को शिव चर्चा हो रहा था, तभी अचानक उनके मकान का एक दीवार जो पहले से जर्जर था। भरा भरा कर गिर गया। जिससे देवान्ती देवी 60 वर्ष पत्नी गोपाल प्रसाद, मुन्नी देवी 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय दुर्गा, उर्मिला 45 वर्ष पत्नी सुरेश, मीना देवी 50 वर्ष पत्नी रविंद्र पासवान, धनवातीय देवी 45 वर्ष पत्नी छोटू,सीता पत्नी राजकिशोर  घायल हो गई। सभी घुरी टोला सिताब दियर के ही रहने वाली है।

सभी को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद धनवतिया देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। शेष घायल महिलाओं का प्राथमिक उपचार का बाद उनके घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़े मंत्री संजय निषाद के बयान पर बलिया में उबाल : कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, सपा ने भी बोला हमला

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ मनाई डॉक्टर बीएन राव की पुण्यतिथि

Post Comments

Comments

Latest News

29 December Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल 29 December Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
मेषसकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु...
बलिया में भीषण Road Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से सहायक अध्यापक की दर्दनाक मौत
बलिया में महिला की मौत... अंतिम संस्कार को लेकर विवाद
बलिया में पिकअप बनी काल, कुचलकर मासूम बच्चे की दर्दनाक  मौत
रूप-अरूप और मां मुझे टैगोर बना दे के नाम रहा संकल्प रंगोत्सव का दूसरा दिन
Ballia News : प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने रणजीत सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया में बढ़ी ठंड... दो दिन स्कूलों में अवकाश, देखें बीएसए का आदेश