पुलिस आरक्षी परीक्षा 2023 : नकल कराने के लिए सक्रिय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, देखें पूरा डिटेल्स

पुलिस आरक्षी परीक्षा 2023 : नकल कराने के लिए सक्रिय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, देखें पूरा डिटेल्स

Ghazipur News : 17 तथा 18 फरवरी को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा 2023 में पेपर आउट कराकर नकल कराने के लिए सक्रिय गिरोह का स्वाट/सर्विलांस टीम तथा थाना नोनहरा व नन्दगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 06 लाख रुपये नकद, 21 लाख रुपये का चेक व भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज तथा मोबाईल/इलेक्ट्रानिक डिवाईस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नोनहरा थाने में धारा 419, 420, 467, 468 व 471 भादवि  पंजीकृत कर पुलिस नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त
1.पिन्टू यादव उर्फ गोपेश यादव उर्फ नीरज यादव उर्फ मास्टर उर्फ सिपाही पुत्र नंन्दलाल  यादव उर्फ विनोद यादव (निवासी ग्राम खिदिराबाद थाना कोतवाली, गाजीपुर), उम्र 29 वर्ष।
2.सोनू यादव पुत्र अमेरिका यादव (निवासी ग्राम खुर्दपुर थाना नोनहरा, गाजीपुर) उम्र 28 वर्ष।
3.रामकरन यादव पुत्र स्व. रामसूरत यादव (निवासी ग्राम रसूलपुर कन्थवारा थाना नोनहरा गाजीपुर), उम्र 28 वर्ष।
4.रमाकान्त यादव पुत्र सुरेश सिंह यादव (निवासी ग्राम सहबाजकुली थाना नोनहरा गाजीपुर), उम्र 33 वर्ष।
5.कपिलदेव सिंह यादव पुत्र जगदीश सिंह यादव (निवासी ग्राम पीथापुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम मिरदादपुर थाना नोनहरा, गाजीपुर) उम्र 34 वर्ष।
6.अभिमन्यु यादव पुत्र दुखन्ती सिंह यादव (निवासी ग्राम लोकवापुर अन्धऊ थाना कोतवाली, गाजीपुर) उम्र 25 वर्ष।
7.इन्द्रजीत यादव पुत्र रामबचन यादव (निवासी ग्राम वार्ड नं.-04 गुरु सेवक नगर थाना जंगीपुर, गाजीपुर) उम्र 25 वर्ष,
8.अमित यादव  पुत्र इन्द्रजीत सिंह यादव (निवासी ग्राम नगवा उर्फ नौपुरा थाना नोनहरा, गाजीपुर) उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी
-06 लाख रुपये नकद व 21 लाख रुपये का चेक।
-17 मूल शैक्षिक अंकपत्र व प्रमाण पत्र व 29 उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा 2023 प्रवेश पत्र छायाप्रति।
-05 नमूना नकल चीट छायाप्रति व 08 कूटरचित आधार कार्ड।
-14  मोबाईल, एक वाईफाई राऊटर जियों कम्पनी व एक प्रिन्टर एचपी कम्पनी।
-चार पहिया वाहन टाटा नेक्सान व 03 मोटरसाईकिल। 

यह भी पढ़े ददरी मेले में झूलों की तय हुई दरें : सुनामी झूला ₹100, जानिएं भूत बंगला और हंसी घर का शुल्क

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश