किसान ने तहसीलदार को जड़ा थप्‍पड़, वीडियो वायरल

किसान ने तहसीलदार को जड़ा थप्‍पड़, वीडियो वायरल

UP News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार को एक किसान ने थप्‍पड़ जड़ दिया। आरोप है कि किसान ने राजस्‍व टीम के साथ अभद्रता की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद फ‍िरोजाबाद पुलिस ने किसान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला जसराना थाना क्षेत्र के नगला तुर्सी गांव का है, जहां जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की गई थी। विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार जसराना लालता प्रसाद राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र एवं वीरेश्वर मौके पर आ गए और कहासुनी करने लगे।

थप्‍पड़ मारने का वीडियो वायरल 
देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कहासुनी के दौरान पहले तहसीलदार लालता प्रसाद ग्रामीण पर हाथ उठाते दिखाई दे रहे हैं। फिर क्या था किसान ने तहसीलदार लालता प्रसाद की कंपटी पर चाटा जड़ दिया तो तहसीलदार जमीन पर गिर पड़े।

यह भी पढ़े चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी

उधर, राजस्‍व विभाग की टीम के साथ अभद्रता करने की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों भाइयों को शांति भंग में चालान कर एसडीएम के सामने पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। 

यह भी पढ़े 27 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे