तीन वाहनों में भीषण टक्कर : चार लोगों की मौत, सात गंभीर

तीन वाहनों में भीषण टक्कर : चार लोगों की मौत, सात गंभीर

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बीबीडी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात ट्रक और दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। बीबीडी थाना क्षेत्रान्तर्गत इन्दिरा नहर के पास पर ट्रक सं. HR38W1932, इनोवा कार सं. UP14AC 0786 एवं वैन सं. UP32KN1502 में टक्कर हो गयी। गुरुवार रात हुए हादसे में 11 लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी को तत्काल इलाज राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने 04 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 

घायलों का नाम व पता
1- राजन पुत्र इस्तियाक निवासी  तिलहर थाना तिहलर जनपद शाहजहाँपुर
2- तसलीम हुसैन पुत्र सराफत हुसैन निवासी मोतीकार शाही ग्रामीण जनपद बरेली उम्र-30 वर्ष
3-लाले यादव पुत्र बन्दू लाल निवासी खड़क देवा रोड़ थाना चिनहट लखनऊ उम्र 18 वर्ष
4- इन्तजार पुत्र वजीर निवासी भट्टपुरा थाना कैपरिक जनपद रामपुर
5- सुशील पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी थाना विष्णुगंज जनपद कन्नौज
6- शाहरुख पुत्र रियाजुल निवासी जोया जनपद अमरोहा
7- शकील अहमद पुत्र सादिद अहमद निवासी बिचौला थाना नवावगंज जनपद- बरेली

मृतकों का नाम व पता
1- शहजाद निवासी मुज्जफरनगर
2 - किरन यादव पत्नी लालता प्रसाद निवासी खंडक देवा रोड थाना चिनहट लखनऊ उम्र-करीब 38 वर्ष
3 - कुन्दन पुत्र लालता प्रसाद निवासी खंडक देवा रोड थाना चिनहट लखनऊ 
4 - हिमांशु पुत्र बजरंग यादव निवासी खंडक देवा रोड थाना चिनहट लखनऊ

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर
बलिया : पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।...
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी