मेडिकल छात्रा की हत्या, सड़क के किनारे मिली लाश ; ऐसे हुई शिनाख्त

मेडिकल छात्रा की हत्या, सड़क के किनारे मिली लाश ; ऐसे हुई शिनाख्त

UP News : उत्तर प्रदेश के इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज की एएनएम छात्रा का शव गुरुवार की रात सड़क किनारे से बरामद किया गया। छात्रा का शरीर खून से लथपथ था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने छात्रा की हत्या का समचार सुना तो हंगामा शुरू कर दिया। करीब 1000 छात्र कॉलेज में धरने पर बैठ गए। इमरजेंसी सेवा को ठप कर दिया गया है।

हंगामा बढ़ता देख एसएसपी संजय कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे। छात्रों को समझाने की कोशिश की गई। हालांकि, छात्र अपनी जिद पर अड़े रहे। छात्रों का कहना था कि हत्याकांड के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। छात्रा औरैया की रहने वाली थी। उसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। वह एएनएम फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। छात्रा गुरुवार दोपहर सहेली को फोन देकर कॉलेज से बाहर गई थी। इसके बाद से वह गायब थी। एसएसपी ने बताया कि छात्रा का शव मदर डेयरी के पास मिला है। ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद शव को किसी दूसरी जगह से लाकर फेंका गया है।

सैफई के पैरा मेडिकल कालेज में एएनएम फर्स्ट ईयर की छात्रा की हत्या कर शव इटावा- सैफई हाईवे पर फेंका गया था। डिवाइडर के किनारे रक्तरंजित शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक के पास से पर्स और मोबाइल जैसी कोई चीज न मिलने से शिनाख्त में घंटों लग गए। किसी ने हादसा होते नहीं देखा, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम ने सफेद रंग का कोट देखा तो युवती के मेडिकल छात्रा होने की आशंका हुई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रबंधन को सूचना दी। उसकी शिनाख्त औरैया के कुदरकोट निवासी के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़े बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी