घिनौनी करतूत आई सामने... ऐसे पकड़ा गया छात्रा को ब्‍लैकमेल करने वाला शिक्षक

घिनौनी करतूत आई सामने... ऐसे पकड़ा गया छात्रा को ब्‍लैकमेल करने वाला शिक्षक

कुशीनगर : मैं एक दिन कोचिंग के लिए स्कूल जल्दी पहुंच गई, तो कोचिंग टीचर ने मुझे स्कूल में ही बने अपने आवास में बुलाया। मेरे साथ जोर जबरदस्ती की और विडियो बनाया। धमकाया कि अगर बुलाने पर नहीं आई तो वीडियो तुम्हारे मां-बाप को दिखा दूंगा। उसके बाद कई बार...। मुझसे कहा कि मैं बंगाल का रहने वाला हूं और तुमसे शादी करुंगा। ये कहना है कुशीनगर के निजी स्कूल की कक्षा 7वीं की नाबालिग छात्रा का। हालांकि वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेलिंग करने वाले कलयुगी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिलपट्टी क्षेत्र का है। यहां एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक प.बंगाल का रहने वाला है, जो छह महीने पहले तक स्कूल के पास किराए पर कमरा लेकर रहता था। अभी वह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया के किसी स्कूल में अध्यापक था।

निजी विद्यालय की छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि उसके विद्यालय का शिक्षक उसे अपने कमरे पर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने छेड़छाड़ का वीडियो भी बनाया तथा किसी से बताने पर वीडियो दिखा देने की बात कही। शिक्षक बार-बार उसके मोबाइल पर फोन कर शादी करने का दबाव बना रहा था। लड़की ने जब पूरी घटना अपनी मां को बताया तो उसकी मां ने उसके पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने होशियारी दिखाते हुए पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर बेटी से कहा कि शिक्षक को फोन करो कि मैं घर से भाग आई हूं, आप आइए।

यह भी पढ़े यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध

लड़की के फोन पर पहुंचे शिक्षक को लड़की के माता पिता के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया। लड़की के पिता की तहरीर पर विशुनपुरा पुलिस ने आरोपी शिक्षक श्याम कुमार (निवासी पं.बंगाल के मिदनापुर) पर छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसओ विशुनपुरा राजू सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा जिस विद्यालय में पढती है, उसके प्रबंधक का कहना है कि आरोपी शिक्षक को छह माह पहले ही विद्यालय से हटा दिया गया था।

यह भी पढ़े नो-मैपिंग की धीमी प्रगति पर बलिया डीएम नाराज, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन