परिषदीय शिक्षकों को मिल सकती है एक नई जिम्मेदारी

परिषदीय शिक्षकों को मिल सकती है एक नई जिम्मेदारी

यू-डायस पोर्टल पर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी भरना भी होगा अनिवार्य

Lucknow News : सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में अब गुरुजी बच्चों के नाम, पता, आधार नम्बर व माता-पिता के नाम के अलावा बच्चें की लम्बाई, उसका वजन, उसका ब्लड ग्रुप तथा जन्म के बाद उसे कौन-कौन सी वैक्सीन लग चुकी है। इसका भी ब्यौरा मास्टरजी को यू-डायस पोर्टल पर भरना होगा। इस संबंध में आदेश जल्द जारी हो जाएंगे।

बेसिक शिक्षा विभाग भविष्य में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए बच्चों का डाटा तैयार कर रहा है। इसके लिए यूनिफाइड डिस्ट्रिक इनफॉरमेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन पोर्टल (यू-डायस) पर संबंधित सूचनाएं भरकर पोर्टल को अपडेट करने की तैयारी है।ऑनलाइन व्यवस्था के तहत बच्चों का सारा विवरण ‘यू डायस प्लस’ पर फीड होने से भविष्य में उस बच्चे का कहीं से वेरिफिकेशन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत

बच्चों के सभी डाटा फीड होने के बाद हाई स्कूल तथा आगे भी शैक्षिक संस्थानों से लेकर नौकरी आदि के दौरान एक क्लिक पर पूरी जानकारी हासिल की जा सकेंगी। इसी को ध्यान में रखकर बेसिक शिक्षा के सरकारी प्राइमरी, अपर प्राइमरी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का पूरा डाटा तैयार करने जा रहा है ताकि भविष्य में उच्च शिक्षा या नौकरी आदि की प्रक्रिया में सम्बंधित सूचना के लिए स्कूल, तहसील व नगर निगम या नगर पालिका इत्यादि की दौड़ न लगानी पड़े। बच्चों को शैक्षिक दस्तावेज की आवश्यकता गिने चुनी जगहों पर ही पड़े जिसे वह आसानी से दिखा सकता है।

यह भी पढ़े बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार

स्कूलों में करायी जा सकती है खून की जांच

यू-डायस पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अपलोड करने के लिए स्कूलों में बच्चें खून की जांच भी हो सकती है। हालांकि इस बारे में कोई अन्तिम निर्णय नहीं किया जा सका है कि स्कूल में खून की जांच कराकर रक्त समूह का पता लगाया जायेगा या बच्चों के माता-पिता को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बच्चों से जुड़े डाटा को अपडेट करने से पहले उसके बारे में प्रदेशव्यापी प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि किसी प्रकार की कोई भ्रम की स्थिति न पैदा हो सके। इसके बाद डाटा अपलोड करने के लिए टीचरों व प्रिंसिपल को जिम्मेदारी दी जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली