बैंक मैनेजर पति की तलाश में अलीगढ़ से बलिया पहुंची पत्नी, 12 साल लिव-इन के बाद हुई थी शादी, लेकिन...

बैंक मैनेजर पति की तलाश में अलीगढ़ से बलिया पहुंची पत्नी, 12 साल लिव-इन के बाद हुई थी शादी, लेकिन...

बलिया : 12 साल लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे। वर्ष 2023 में शादी की, पर पति बेवफा निकला। जिन्दगी के सुनहरा सफर को बोझिल बनाने वाले पति की तलाश में पत्नी अलीगढ़ से बलिया पहुंच गई। पति से मुलाकात भी हुई, पर चकमा देकर वह फिर भाग निकला। काफी देर तक पत्नी उसका इंतजार करती रही, पर वह लौटा नहीं। घटना बांसडीह तहसील क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कैथवली ब्रांच का है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़िता अंजली के मुताबिक, करीब 15 वर्ष पहले प्रदीप मझवार अलीगढ़ के एक बैंक में कार्यरत था। वहीं पर उसके साथ नजदीकियां बढ़ी, फिर दोनों 12 वर्षों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। वर्ष 2023 में दोनों ने शादी की, ताकि जिन्दगी को खुलकर जी सकें। लेकिन प्रदीप मझवार धोखेबाज निकला। शादी के बाद पति उसे वहीं छोड़कर गुपचुप तरीके से बलिया ट्रांसफर करा लिया। 

पीड़िता का आरोप है कि वह अपने पति को खोजती रही। किसी तरह उसे जानकारी मिली कि, उसका पति प्रदीप मझवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कैथवली ब्रांच पर तैनात है। फिर, पत्नी अंजली अलीगढ़ से अपने पति प्रदीप को ढूंढते-ढूंढते बलिया पहुंची गई। पत्नी के बैंक में पहुंचते ही उसका पति उसे वहीं बैंक में ही छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पत्नी अंजली ब्रांच में ही बैठकर काफी देर तक रोती बिलखती रही। इस कारण बैंक का मेन गेट देर शाम तक खुला रहा।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

बैंक में हाई वोल्टेज ड्रामा
अंजली के अचानक बैंक पहुंचने से प्रदीप हड़बड़ा गया। वह तुरंत बैंक से फरार हो गया। इसके बाद अंजली बैंक में बैठकर रोने लगी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। महिला की हालत देख अन्य कर्मचारी भी स्थिति संभालने में नाकाम रहे। पति के फरार होने के बाद अंजली देर शाम तक बैंक में ही बैठी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास की।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट