बलिया पुलिस ने पकड़ा तो माफी मांगने लगा युवक, एप से खुले राज ; फिर...

बलिया पुलिस ने पकड़ा तो माफी मांगने लगा युवक, एप से खुले राज ; फिर...

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में दोकटी थाना पुलिस को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष मदन पटेल व उप निरीक्षक जय प्रकाश मय हमराह कां. प्रदीप कुमार सिंह, राहुल यादव लच्छू टोला के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने मोटर साईकिल सवार को पुलिस ने पकड़ लिया। 

पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक कुमार सिंह पुत्र स्व. बलेश्वर (निवासी झौआ, थाना बिहिया, जिला भोजपुर आरा, बिहार) बताया। मोटरसाईकिल के बावत जानकारी दिया कि वह उसे बिहार से चुराया हैं। बेचने के लिए उत्तर-प्रदेश लेकर आया है, किन्तु बेचने से पहले पकड़ लिया गया। नम्बर प्लेट कूट रचित व परिवर्तित करके मोटरसाईकिल में लगाया है। बरामद काले रंग की सुपर स्पेलेण्डर जिसके पीछे नम्बर प्लेट पर बीआर 03वी 8950 अंकित है।

वाहन पर अंकित चेचिस नम्बर से जरिए ई-चालान एप पर चेक किया गया तो वाहन का रजिस्ट्रेशन नं. बीआर 24टी 0687 दिखा रहा है। वाहन के सम्बन्ध में कागजात दिखाने की बात पर अपनी गलती का हवाला देते हुए बार बार माफी मांगने लगा। पुलिस ने धारा 41, 411, 420, 467, 468, 471 आईपीसी में पाबंद कर अभियुक्त को चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली