Greenfield Expressway : बलिया में रास्ता के लिए ग्रामीणों ने रोकी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की रफ्तार

Greenfield Expressway : बलिया में रास्ता के लिए ग्रामीणों ने रोकी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की रफ्तार

बलिया : दुबहर थाना के कछुआ गांव के ग्रामीणों ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य को रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे दो भागों में बांट रहा है। इस वजह से रास्ता बंद हो गया है, जिससे किसानों, स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए मुसीबत खड़ी हो गयी है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि हमारी मांग नहीं पूरी होगी तो हम धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।

बता दे कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। दुबहर थाना अंतर्गत कछुआ के ग्रामीणों ने अपने गांव से गुजरने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को रोकवा दिया है। इसके बाद जेसीबी और निर्माण कार्य में लगी बड़ी गाड़ियां, पानी का टैंकर खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे दो भागों में बांट रहा है। इससे गांव वालों को कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है। रास्ता नहीं होने के कारण सभी को आने-जाने में दिक्कतें होंगी।

कहा कि परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री तक को पत्र लिखा गया।  डीएम और एक्सप्रेस-वे से जुड़े अधिकारियों से मिला गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रास्ता नहीं होने के कारण दर्जनों गांव के 25000 से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है, जो भविष्य के लिए बड़ी समस्या है। चेताया कि जब तक हमें अंडरपास के रूप में रस्ता नहीं मिलता है, तब तक हमारा यह धरना जरी रहेगा। हम यहां निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : बाइक सवार छात्र की मौत, दो स्टूडेंट घायल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
बलिया : जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) केएम पांडेय ने गुरुवार को दो ब्लॉकों के बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक...
तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल
बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक
बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला
बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत