बलिया में उपचुनाव : नगर पंचायत मनियर में अध्यक्ष पद के लिए तीन ने किया नामांकन 

बलिया में उपचुनाव : नगर पंचायत मनियर में अध्यक्ष पद के लिए तीन ने किया नामांकन 

बलिया : नगर पंचायत मनियर अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए  बांसडीह तहसील में सोमवार को न्यायिक तहसीलदार कक्ष में निर्वाचन अधिकारी देवमणि मिश्रा के समक्ष भाजपा व सपा के साथ एक अन्य निर्दल उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान तहसील में गहमा गहमी रही।हालांकि अवकाश का दिन होने से नामांकन के समय पूरे सादगी से नामांकन प्रक्रिया हुआ। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट पर भाजपा   प्रत्याशी बुचिया देवी ने आरओ के समक्ष अपने प्रस्तावक राकेश पटेल व अमितेश सिंह के साथ दो सेटो में नामांकन दाखिल किया।

 

IMG-20250414-WA0231

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

बुचिया देवी ने एक भाजपा के उम्मीदवार के रूप में तो वही एक निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। बुचिया देवी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शेतांशु गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, अरुण सिंह, पिंटू सिंह, प्रतुल ओझा, रामधन चौरसिया, घनश्याम सिंह, मदन प्रसाद गोंड, मोहन गुप्ता आदि थे। दूसरे नामांकन में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी धनवती देवी ने अपने प्रस्तावक चन्दन सिंह व अंकित कुमार सिंह के साथ दो सेटो में नामांकन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ब्राह्मशक्ति सिंह, मोदी जायसवाल, संतोष गुप्ता, अशोक सिंह बाबा, कंचन सिंह, अमित कुमार सिंह, यशवंत सिंह, हृदय शंकर तिवारी, दरोगा सिंह, अंजनी सिंह, उमेश सिंह, रविन्द्र सिंह आदि थे। वहीं निर्दल प्रत्याशी सुभावती देवी ने अपने प्रस्तावक मोहन गुप्ता के साथ नामांकन किया।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश


बिका हैं आठ नामांकन पत्र

नपं मनियर अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए कुल आठ नामांकन पत्र बिका है। पद के लिए अब तक कुल तीन नामांकन दाखिल हुआ है। नामांकन पत्र खरीदने व नामांकन दाखिल 15 अप्रैल शाम तीन बजे तक होगा।नामांकन पत्रों की जांच 16 अप्रैल को होगा। नामांकन पत्र 19 अप्रैल शाम तीन बजे तक वापस लिया जा सकता हैं। चुनाव चिन्ह का आवंटन 21 अप्रैल को होगा।  मतदान दो मई तथा मतगणना पांच मई को होगी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक