बलिया में बैंक कैशियर को धमकी, सीएसपी संचालक समेत 10 के खिलाफ तहरीर

बलिया में बैंक कैशियर को धमकी, सीएसपी संचालक समेत 10 के खिलाफ तहरीर

बैरिया, बलिया : बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र का लाइसेंस बैंक द्वारा निरस्त किये जाने से नाराज संचालक व उनके परिवार के सदस्यों सहित कुछ अन्य लोगों द्वारा यूपी बड़ौदा बैंक शाखा सुरेमनपुर के कैशियर अजय कुमार रजक के साथ सोमवार को बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जातिसूचक गाली देने के साथ साथ हत्या तक की धमकी दी गयी।

बैंक शाखा की चाभी छिनने का प्रयास किया गया। यह पूरी घटना बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। किसी तरह कैशियर भाग कर सुरेमनपुर पुलिस चौकी पहुंच गये, तब हमलावर वापस लौट गए। मतगणना की वजह से पुलिस चौकी में एक ही पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके चलते 112 नम्बर पीआरबी वैन को सूचना दी गयी।

पीड़ित कैशियर अजय कुमार रजक ने बताया कि जिसकी सुरेमनपुर में ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित थी, उनका लाइसेंस गलत कार्य के चलते निरस्त किया गया है। वह लोग मुझे टारगेट किये हुए है। इस घटना के बाद रात में भी मेरे आवास पर छह-सात लोग लाठी-डंडे व हाकी के साथ पहुंचकर गाली गुप्ता देने लगे। बार बार कमरे से बाहर बुला रहे थे, किंतु मैं कमरे से नहीं निकला। अगल-बगल के लोगों ने समझाबुझा कर हमलावरों को वापस लौटा दिया।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

पीड़ित कैशियर ने सीएसपी संचालक, उनके परिवार के अन्य चार लोगों सहित 10 लोगों के विरुद्ध जाति सूचक गाली देने, गोलबंद होकर हमला करने, बैंक की चाभी छिनने का प्रयास करने व हत्या की धमकी की तहरीर बैरिया थाने में दिया है। कैशियर के साथ मौजूद शाखा प्रबंधक सुशील शर्मा सहित अन्य शाखाओं के बैंक कर्मियों द्वारा इसकी सूचना क्षत्रिय प्रबंधक को भी दिया गया है।

यह भी पढ़े Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

इस प्रकरण में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर अशोक कुमार ने बताया कि मतगणना की वजह से थाने की फोर्स बलिया ड्यूटी पर तैनात थी। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बैंक कर्मियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेवारो है।

शिवदयाल पांडेय मनन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा