सैनिक बेटे के अंतिम दर्शन को उमड़ा बलिया का यह गांव, मासूम पुत्र ने दी मुखाग्नि

सैनिक बेटे के अंतिम दर्शन को उमड़ा बलिया का यह गांव, मासूम पुत्र ने दी मुखाग्नि

मझौवां, बलिया : भारतीय थल सेना के जवान सोनू वर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नवका गांव टांडी में पहुंचते ही जनसैलाब उमड़ पाड़ा। हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने अपने लाल को फूल माला से अंतिम विदाई दी। जवान के पार्थिव के साथ आए सूबेदार दीनदयाल यादव, आरएचएम अविनाश कुमार, एसके पाण्डेय, सूबेदार शिव बहादुर मल्ला सहित 15 सदस्यीय सैन्य दल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर साथी जवान को सैल्यूट किया। 

बैरिया तहसील क्षेत्र के नवकागांव टांडी निवासी 33 वर्षीय सोनू वर्मा भारतीय थल सेना में बतौर नायक के पद पर पठान कोट में तैनात थे। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आरआर हास्पिटल दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। जवान का शव गुरुवार को जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। पत्नी रंजू देवी व मां कलावती देवी दहाड़े मार कर गिर पड़ी। 8 वर्षीय पुत्र तनिष्क व चार वर्षीय कृषव पापा के शव को एक टक निहारते रहे।

इस मौके पर थानाध्यक्ष रेवती संजय मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, न्यायिक उप जिलाधिकारी निशांत उपाध्याय, सपा अध्यक्ष बैरिया दशरथ यादव, संजय मिश्र, प्रधान रवि सिंह, हृदयानंद वर्मा,  विनोद यादव, अमरदेव यादव, पूर्व सैनिक संगठन के साथ ही कमांडो अवनीश कुशवाहा, किशुन पासवान, मनोज कुशवाहा, किसान मोर्चा के अनिल पाण्डेय, अमर गुप्ता, अशोक कुमार, बबलू भारती, आकाश पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने अपने लाल के पार्थिव पर पुष्प अर्पित कर नमन् किया। नायक सोनू वर्मा का अन्तिम संस्कार पचरुखिया गंगा घाट पर किया गया, जहां 8 वर्षीय मासूम पुत्र तनिष्क ने मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़े बलिया में तीन खंड शिक्षा अधिकारी समेत 16 पर मुकदमा दर्ज, ये हैं पूरा मामला

हरेराम यादव

यह भी पढ़े 7 November Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान  सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान 
Gorkhpur News : जिस दोहरे हत्याकांड ने गोरखपुर के घोषीपुरवा इलाके को दहला कर रख दिया था, उसकी गुत्थी पुलिस...
7 दिसम्बर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक Rashifal
Ballia News : 100 मीटर की दौड़ में सलोनी और बृजेश ने मारी बाजी
तिरंगा ओढ़कर घर पहुंचा बलिया का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव-जवार
Ballia में 1.03 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, क्रय केंद्र अधिकारियों को डीएम की चेतावनी
नेशनल कुश्ती की तैयारियां पूर्ण, बलिया पहुंची राजस्थान, मणिपुर, उड़ीसा, केरला व तमिलनाडु की टीमें
बलिया DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 15 बीएलओ सम्मानित