बलिया में सरेराह युवक को मारी गोली

बलिया में सरेराह युवक को मारी गोली

Ballia News : गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द गांव में सोमवार की शाम बाइक सवार मनबढ़ों ने एक युवक का गोली मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के सहयोग से परिजनों ने घायल युवक को पीएचसी चिलकहर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द निवासी सुरज राजभर (20) पुत्र देवशरण राजभर किसी कार्यवश सिंहाचवर चट्टी पर आया था। घर लौटते समय पहले घात लगाए मनबढ़ों ने सूरज पर गोली गोली चला दी। गोली सूरज के कन्धे में लगी है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई। पुरानी रंजीश के चलते विवाद हुआ है। पुलिस गहनता से जांच में जुटी है। घायल युवक के पिता देवशरण राजभर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व हमारे पिता जी का निधन हो गया। उसी में हम लोग लगे हुए है, तब तक हमारे लड़के को अराजक तत्वों ने गोली मार दी। हमारा लड़का सभी को पहचानता है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉक्टर रिंकी पाठक की पुस्तक हिन्दी साहित्य और विविध विमर्श का हुआ लोकार्पण

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी युवक बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी युवक
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध...
JNCU Ballia का सप्तम दीक्षांत समारोह 7 को, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
बलिया में सरेराह युवक को मारी गोली
6 October 2025 Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
शरद पूर्णिमा 2025 : पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी से होती हैं अमृत की वर्षा, जानिएं इससे जुड़ी खास बातें
अटूट बंधन : पहले पत्नी फिर पति ने तोड़ा दम, एक साथ उठी दम्पती की अर्थी
21 नवंबर से विवाह का शुभ मुहूर्त, फरवरी 2026 में खूब गूंजेगी शहनाई