75 साल के शख्स ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, सुहागरात के बाद मौत

75 साल के शख्स ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, सुहागरात के बाद मौत

UP News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर लोग हैरान है। यहां 75 साल के बुजुर्ग ने खुद से 40 साल छोटी और 3 बच्चों की मां से शादी तो कर ली, पर सुहागरात के बाद ही उनकी मौत हो गई। मामला गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव का है। वहीं मृतक के भतीजों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया।

बताया जा रहा है कि, 75 वर्षीय संगरू राम की पत्नी का निधन एक साल पहले हो चुका था। संगरू राम की कोई संतान नहीं थी। वे अकेले ही खेती करके जीवन यापन कर रहे थे। उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। गांव वालों के मुताबिक, संगरू राम पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे। गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। सोमवार को संगरू राम ने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचाई। मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है।

दोनों हंसी खुशी अपने घर आए। सुहागरात के बाद मंगलवार की सुबह संगरू की जान चली गई। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संगरू राम की मौत की खबर गांव पहुंची तो लोग हक्के-बक्के रह गए। इसकी सूचना पर संगरू के भाई-भतीजे और अन्य लोग घर पहुंच गए। उनकी बॉडी के पोस्टमॉर्टम की अर्जी दी गई है। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल मौत की वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, मनभावती ने बताया कि संगरू ने मुझसे कहा था कि तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा। शादी के बाद हम रात में देर तक बातें करते रहे। सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़े 3 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गंगा स्नान करने आया युवक डूबा, घाट पर मची अफरा-तफरी बलिया में गंगा स्नान करने आया युवक डूबा, घाट पर मची अफरा-तफरी
मझौवां, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के समीप गंगा नदी में स्नान करते वक्त एक...
2 October 2025 Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर IRCS की शानदार पहल, शैलेन्द्र ने 56वीं बार किया महादान
75 साल के शख्स ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, सुहागरात के बाद मौत
Ballia News : एसएचओ पर एक्शन, संजय शुक्ला को मिली उभांव की कमान, जानिएं पूरा मामला
बलिया में डम्पर से कुचलकर युवती समेत दो की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने रोकी रफ्तार
बलिया के महत्वपूर्ण चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, DM ने दिए और भी महत्वपूर्ण निर्देश