बलिया में नाबालिग लड़की से छेड़खानी युवक को पड़ी भारी

बलिया में नाबालिग लड़की से छेड़खानी युवक को पड़ी भारी

बलिया : मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत दोकटी पुलिस ने एक नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की है। मामला 28 सितंबर 2025 का है, जब पीड़ित पक्ष ने दोकटी थाने में शिकायती पत्र देकर राहुल दुबे पुत्र स्व. गणेश दुबे (निवासी ग्राम दोकटी) पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर पर दोकटी थाना पुलिस ने धारा 74, 76, 333, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसी क्रम में मिशन शक्ति टीम और दोकटी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल दुबे को दोकटी क्षेत्र से सुबह 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM शख्त : इन स्थानों पर नजर आयेगा विद्युत उपकेन्द्र के JE और SDO का CUG तथा हेल्पलाइन नंबर बलिया DM शख्त : इन स्थानों पर नजर आयेगा विद्युत उपकेन्द्र के JE और SDO का CUG तथा हेल्पलाइन नंबर
बलिया : जिले में बिजली से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों और हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए...
बलिया में बहू ने दांत से काटकर अलग किया ससुर का अंगूठा
बलिया में नाबालिग लड़की से छेड़खानी युवक को पड़ी भारी
महर्षि भृगु की तपोस्थली पर रामकथा : प्रेमभूषण जी महाराज प्रभु श्रीराम जी की महिमा का किया वर्णन, बोले...
शारदीय नवरात्रि 2025 : हवन तथा कन्या पूजन का विशेष महत्व, जानिएं अष्टमी व्रत कब ?
29 September 2025 ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्यूशन शिक्षक बना हैवान, नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर किया गंदा काम