27 September 2025 ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल



मेष
भाग्य का साथ मिलेगा और आपके कार्य सिद्ध होंगे। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। दोस्तों का साथ आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृषभ
आप अपने व्यवहार से सभी को अपना बना लेंगे। पिता से संबंध मधुर होंगे और पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति होगी।
मिथुन
दूसरों के निजी विवादों से दूर रहें। आपके घरेलू खर्च बढ़ेंगे। संतान के करियर से संबंधित चिंता रह सकती है। कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है।
कर्क
आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप संतान के व्यवहार से खुश रहेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित रुके कार्य पूरे होंगे। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
सिंह
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी विशेष सहभागिता रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
कन्या
कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। आकस्मिक किसी बड़े खर्च की आशंका है। माता-पिता से किसी विशेष विषय पर बातचीत होगी। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
तुला
आप अपनी सकारात्मक सोच के चलते आगे बढ़ेंगे। आपको संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। वैवाहिक चर्चाएँ सफल रहेंगी।
वृश्चिक
बिना सोचे-समझे कार्य करने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नासमझी के कारण किसी बड़े नुकसान की आशंका है। भाइयों से संबंध कमजोर हो सकते हैं।
धनु
किसी संत या महापुरुष का सान्निध्य (साथ) मिलेगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वाहन सुख संभव है।
मकर
व्यवसाय में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप आगे बढ़ेंगे। विरोधी परास्त होंगे। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे। मेहमानों का आगमन सुखद रहेगा।
कुंभ
आपकी सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन के साथ समय व्यतीत होगा जो सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।
मीन
कार्य की अधिकता रहेगी। आलस त्याग कर अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्य करेंगे। आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। तनाव और क्रोध बढ़ सकता है।

Comments