Ballia News : छात्रा शिवांगी शुक्ला एक दिन के लिए बनीं सुखपुरा थाना प्रभारी, दो शिकायतों का कराया त्वरित निस्तारण
On



बलिया : मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को संत यतिनाथ विद्यापीठ स्कूल की मेधावी छात्रा शिवांगी शुक्ला को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने न सिर्फ फरियादियों की फरियाद सुना, बल्कि दो शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी करा दिया। उन्होंने महिला शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की इस पहल की सुखपुरा क्षेत्र में सर्वत्र सराहना हो रही है। सीओ सुधीर सिंह ने छात्रा का स्वागत और सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया। थाना प्रभारी सुशील दुबे ने थाने का निरीक्षण कराया। कार्यालय, बंदीगिरी, शस्त्र आदि की जानकारी दी। कांस्टेबल सपना सिंह ने महिला हेल्प डेस्क के संबंध में एकदिवसीय थाना प्रभारी को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
उमेश सिंह
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
23 Sep 2025 23:17:28
बलिया : हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत कुँवर सिंह इण्टर कालेज बलिया में 'राष्ट्रीय एकता के परिप्रेक्ष्य में हिन्दी की भूमिका'...
Comments