21 September 2025 ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

21 September 2025 ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

मेष 
आज का दिन अनुकूल कहा जा सकता है। अपने पेंडिंग काम के निपटाने में व्यस्त रह सकते हैं। घर की साफ सफाई और व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करनी होगी, अन्यथा जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अचानक काम की वजह से दिन के दूसरे भाग में अपनी कार्ययोजना में परिवर्तन करना पड़ सकता है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढेगी। आज का दिन खर्चीला रहेगा।

वृषभ 
आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। आज माता और मातृपक्ष से लाभ एवं सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े जातको के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। जीवनसाथी की ओर से आज कुछ सरप्राइज मिल सकता है। 

मिथुन 
आज भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अटका काम बनेगा। अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। पारिवारिक व्यवसाय में संतान और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में साझेदारों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। 

यह भी पढ़े Ballia News : ससुराल से लौटे हवलदार का नदी में उतराया मिला शव

कर्क 
आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। अपनी आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपने परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जान पहचान का दायरा बढ़ेगा, जिससे आपको भविष्य में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलती नजर आ रही है। 

यह भी पढ़े बलिया में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी बोले - युवा शक्ति को मंच देगा 'फेफना खेल महोत्सव'

सिंह 
आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। किसी चिंता और परेशानी का समाधान निकलेगा, जिससे राहत की सांस लेंगे। किसी लुभावने डील के मिलने की वजह से बिना सोचा खर्च कर सकते हैं। भाई बहनों के संबंधों में स्नेह बढ़ेगा। पड़ोसी और अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानना होगा और उनके अनुसार चलने का प्रयास करना होगा। किसी का अटपटा व्यवहार मानसिक कष्ट दे सकता है। आज शाम का समय आपका उत्साहवर्धक रहेगा। 

कन्या 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में नरमी महसूस कर सकते है। विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी फैसला जल्दबाजी मे लेने बचना होगा, नहीं तो मानसिक रूप से परेशान हो सकते है। विपरीतलिंगी सगे संबंधी और दोस्तों से सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। छात्रों का मन आज विचलित हो सकता है। पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। 

तुला 
आज का दिन संयम और शांति से बिताना चाहिए। दूसरों के मामलों में बिना पूछे हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को भी पूरा करने का मौका मिलेगा। कुछ वरिष्ठ व्यक्तियों से भी मेलजोल करने का अवसर प्राप्त होगा। कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें। कुछ सामाजिक कार्यों मे भी भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे सामाजिक क्षेत्र मे प्रभाव बढ़ेगा और आपकी पहचान का दायरा भी बढेगा। 

वृश्चिक 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। जरूरी है कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। किसी महिला मित्र या संबंधी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से भी सहयोग मिलेगा। 

धनु 
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर की व्यवस्था में आज जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करना होगा। व्यापार में आज कमाई बढेगी। किसी की मदद के लिए आज धन और समय दोनो ही खर्च करना होगा। इससे मानसिक परेशानी होगी, लेकिन आत्मिक संतोष मिलेगा।

मकर 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लेने की जरूरत है। आज कोई धन उधार मांगे तो सोच समझकर दें, क्योंकि पैसा फंस सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। 

कुंभ 
आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। धर्म कर्म के काम में धन खर्च कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। 

मीन 
आज पारिवारिक जीवन में संयम और तालमेल से रहना होगा, नहीं तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखैं। सेहत आज नरम रहने की आशंका है। बड़े भाई बहनों से आज पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी बात को लेकर आज चिंता हो सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा, नहीं तो मान सम्मान की हानि होने का भय रहेगा। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

एकता का आधार चार : सहिष्णुता, भिन्नता का सम्मान, लचीलापन और... एकता का आधार चार : सहिष्णुता, भिन्नता का सम्मान, लचीलापन और...
बलिया : हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत कुँवर सिंह इण्टर कालेज बलिया में 'राष्ट्रीय एकता के परिप्रेक्ष्य में हिन्दी की भूमिका'...
Ballia News : प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद नीरज शेखर को सौंपा मांग पत्र, जानिएं क्या मिला आश्वासन
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर की छात्रा रिद्धि सिंह बनीं रेवती थानाध्यक्ष, बोली - जनसमस्याओं का निस्तारण सर्वोपरि
सवालों के घेरे में Ballia की जिला क्रीड़ा समिति, जेडी आजमगढ़ ने दिए पुनर्गठन का आदेश
Ballia News : नाबालिग लड़की से छेड़खानी युवक को पड़ी भारी
Ballia News : छात्रा शिवांगी शुक्ला एक दिन के लिए बनीं सुखपुरा थाना प्रभारी, दो शिकायतों का कराया त्वरित निस्तारण
Ballia News : 24 घंटे बाद मिला रितेश सिंह का शव, मची चीख-पुकार