Ballia News : घर से लापता युवक का कुंए में मिला शव, मचा कोहराम

Ballia News : घर से लापता युवक का कुंए में मिला शव, मचा कोहराम

बलिया : बांसडीह कस्बा के वार्ड नम्बर तीन में सड़क के किनारे स्थित कुंआ में रविवार की देर रात 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंआ से बाहर निकालकर ग्रामीणों से पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।                                  

कस्बा के ही वार्ड नम्बर दस निवासी मन्नू पटेल तीन दिनों से घर से गायब था। शव की पहचान मन्नू की पत्नी व अन्य परिजनों ने किया। मन्नू का शव पानी में फूल कर मोटा हो गया था। शव पहचान में नहीं आ रहा था। मन्नू हाफ पेंट और सैंडो गंजी पहना था। मन्नू पटेल 20 सितंबर की सुबह से घर से गायब था। युवक की पत्नी प्रिया पटेल ने बताया कि पति कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते थे। अभी वह कुछ दिनों पहले ही घर आएं थे। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए।सुबह वह घर में नहीं मिले।  बहुत खोजबीन किया, लेकिन उनका कही पता नहीं चल पाया। पति के गुम होने की सूचना मैंने पुलिस को दिया था। प्रिया का रो रोकर बुरा हाल था।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

एकता का आधार चार : सहिष्णुता, भिन्नता का सम्मान, लचीलापन और... एकता का आधार चार : सहिष्णुता, भिन्नता का सम्मान, लचीलापन और...
बलिया : हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत कुँवर सिंह इण्टर कालेज बलिया में 'राष्ट्रीय एकता के परिप्रेक्ष्य में हिन्दी की भूमिका'...
Ballia News : प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद नीरज शेखर को सौंपा मांग पत्र, जानिएं क्या मिला आश्वासन
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर की छात्रा रिद्धि सिंह बनीं रेवती थानाध्यक्ष, बोली - जनसमस्याओं का निस्तारण सर्वोपरि
सवालों के घेरे में Ballia की जिला क्रीड़ा समिति, जेडी आजमगढ़ ने दिए पुनर्गठन का आदेश
Ballia News : नाबालिग लड़की से छेड़खानी युवक को पड़ी भारी
Ballia News : छात्रा शिवांगी शुक्ला एक दिन के लिए बनीं सुखपुरा थाना प्रभारी, दो शिकायतों का कराया त्वरित निस्तारण
Ballia News : 24 घंटे बाद मिला रितेश सिंह का शव, मची चीख-पुकार