20 September Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

20 September Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष 
आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य बना रहेगा। आज शाम को किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। मान सम्मान में इजाफा होगा। आज हर कार्य को आत्मविश्वास के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे।

वृषभ 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने प्रियजनों की भावनाओं को व्यक्त करने से पहले उन्हें समझने की आवश्यकता है, अन्यथा रिश्ते पर असर हो सकता है। आज किसी सगे संबंधी से मिलने जाना पड़ सकता है। बिना योजना के कोई काम अचानक आ जाने से परेशानी हो सकती है। कारोबार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। लेनदेन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। 

मिथुन 
आज का अच्छा रहने वाला है। आज अपने काम में सफलता मिलेगी और इसका बड़ा कारण रहेगा समय प्रबंधन। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कंधे और गर्दन में आप दर्द महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। आज मनपसंद भोजन मिलेगा। 

यह भी पढ़े Ballia में कार सवार बदमाशों ने व्यापारी के घर पर चलाई दनादन तीन गोली 

कर्क 
आज का दिन सामान्य रूप से मिलाजुला रहेगा। खुद पर नियंत्रण रखना होगा और अपना काम सावधानी पूर्वक करना होगा। आप दूसरों की बजाय खुद पर भरोसा करें और महत्वपूर्ण काम दूसरो पर डालने से बचें। आज दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। नए लोगों से मिलने और नए अनुभव हासिल करने का भी मौका मिलने वाला है। बिजनेस में कमाई के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।

यह भी पढ़े 9वीं क्लास के छात्र ने शिक्षक को मारी गोली, लंच बाॅक्स में लाया था तमंचा

सिंह 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से परेशानी हो सकती है। कामकाज में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम भी करना होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा। आज परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। किसी मित्र या पड़ोसी का आगमन भी हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन पक्ष में रहेगा। प्रेमी के लिए आज कुछ गिफ्ट भी ले सकते हैं।

कन्या 
आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज सुखद और आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस आज लाभ दिलएगा। आपकी योजना और मेहनत सफल होगी। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। सामाजिक गतिविधियो मे भी भाग ले सकते हैं। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुडे़ जातकों के लिए आज का दिन पद प्रभाव मे वृद्धि कारक रहेगा। आपको घर के बड़ो का सपोर्ट मिलेगा।

तुला 
आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम में सफलता मिलेगी। हर बात पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है, इससे पारिवारिक मामलों में दिन अच्छा बीतेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अपने शौक पूरा करने का मौका मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। छात्रों का मन विचलित होगा, पढाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक 
आज का दिन उतार चढाव भरा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, क्योंकि अचानक कोई समस्या हो सकती है। दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा, व्यस्त रहेंगे। रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। उन लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

धनु 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई बड़ा निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति का मौका मिलेगा। कमाई में आज वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी मामलों में कोई बड़ी डील मिल सकती है। अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर जा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे और खान-पान की स्वस्थ आदतें बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

मकर
आज का दिन अच्छा है। अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और अपने सपने पूरे करने का मौका मिलेगा। मान सम्मान और प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से बचे। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत के मामले मे आज जोखिम लेने से बचना चाहिए।

कुंभ
आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। नौकरी और बिजनेस में आप अनुकूल स्थिति का लाभ पाएंगे। अपने प्रियजनों के साथ आज समय बिता सकते हैं। आज मनोरंजन और शौक पर धन खर्च कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आज कोई नया वाहन या घर के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। आज अपने सपनों को पूरा करने में भाग्य का सहयोग मिलेगा। लव लाफइ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। 

मीन 
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज किसी उलझन में फंस सकते है। कोई ऐसा प्रश्न आपकै सामने आ सकता है, जहां आपके लिए निर्णय लेना कठिन हो सकता है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए। कोई दबी हुई समस्या उभर सकती है। रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में भी दिन अच्छा लेकिन। भावानओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। कुछ अनचाहे खर्च परेशान करेंगे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पितृविसर्जनी अमावस्या पर विशेष : पितरों के तर्पण और श्राद्ध से मिलता हैं विशेष पुण्य फल पितृविसर्जनी अमावस्या पर विशेष : पितरों के तर्पण और श्राद्ध से मिलता हैं विशेष पुण्य फल
सनातन परंपरा में आश्विन मास की अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन पितृपक्ष का समापन होता है और...
20 September Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में 6000 रुपये बरामद, दो यार गिरफ्तार
बलिया में नाबलिग का अपहरण कर दुष्कर्म, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, बोले...
बलिया में करंट से युवक की मौत
बलिया में चार बेजुबानों पर काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली