15 September Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल



मेष
आज का दिन लाभदायक रहेगा। दान-पुण्य भी आपके हाथों होगा, जिससे सकारात्मक महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, जिसके लिए आपको कुछ परेशानी होगी। बिजनेस में साझेदारों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकती है।
वृषभ
आज का दिन सुखद बीतेगा। परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यापार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। रात में अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी उत्सव का आनंद ले सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा। अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन
आज का दिन शुभ होने वाला है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कोई संपत्ति और धन मिलने का भी योग बना हुआ है। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। अपने व्यापार को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। व्यस्तता के कारण अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वह नाराज हो सकते हैं। कोई काम बनते-बनते टल सकता है। अकाउंट एवं प्रबंधन के क्षेत्र में बढ़िया काम कर सकते हैं। आर्थिक योजनाएं आपकी फलीभूत होंगी।
कर्क
आज का दिन आर्थिक लाभ मिलने का योग बना है। कारोबार व्यापार में गति आएगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। कोई मित्र या पूर्व परिचित मदद कर सकते है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। लेनदेन में सतर्कता बनाए रखें। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
सिंह
आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़कर काम करने का फायदा मिलेगा। आसपास का वातावरण आनंदमय रहेगा। अपनी संतान के साथ तालमेल बनाए रख पाएंगे। शाम का समय आप परिजनों के साथ हंसी मजाक में बिताएंगे। लंबे समय से कोई रुका काम पूरा हो सकता है। अपने खानपान में सावधानी बरतनी होगी। पेट से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है।
कन्या
आज का दिन शुभ फलदायी होगा। नौकरी में अपने प्रयास के अनुरूप उत्तम परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। बुद्धि आज खूब चलेगी। बौद्धिक क्षेत्र के काम में अच्छा लाभ पाएंगे। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ फलदायी होगा। विरोधियो से सतर्क रहना होगा।
तुला
आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा। कोई उपलब्धि मिल सकती है। अपने परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता हो सकती है। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए मौसम के अनुरूप आहार विहार अपनाना चाहिए। अपने जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कमाई के कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी।
वृश्चिक
आर्थिक लाभ मिलेगा। धन, सम्मान, यश की प्राप्ति होगी। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने पिता को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। तीर्थयात्रा का भी शुभ संयोग बन सकता है। नौकरी में अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपके अधिकारी और सहकर्मी नाराज हो सकते हैं। शत्रु भी आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, इससे आज अलर्ट रहना होगा।
धनु
आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएगे। आज जरूरी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी। शाम को थकान और कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो समाधान निकल सकता है। व्यापार में कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी तो वह फाइनल हो सकती है। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में दूसरों के मामलों से दूरी बनाए रखें।
मकर
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। अपनी कमाई और खर्च पर ध्यान देना होगा। वाहन चलाते हुए सतर्क रहना चाहिए। वाहन पर धन खर्च होने का भी योग बना हुआ है। लव लाइफ अनुकूल रहेगी। कहीं से आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। कोई चाहत पूरी होने से खुशी मिलेगी। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ
लव लाइफ को रोमांटिक रहेगी। विदेशी क्षेत्र से भी फायदा हो सकता है। कारोबार में फायदा होगा। कोई सरकारी काम आपका फंसा है तो वह पूरा हो सकता है। आपकी कोई उलझन सुलझ सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता में कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी से तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। टीम वर्क से फायदा हौगा। उधार लेनदेन में सतर्क रहना होगा।
मीन
सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा। आज अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिता सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमने भी ले जा सकते हैं। कारोबार व्यापार में प्रगति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को बौद्धिक कार्यो में सफलता मिलेगी। शाम का समय उत्साह और आनंद में बीतेगा। अपने माता पिता से सहयोग और मार्गदर्शन से फायदा हो सकता है। कहीं से धन का लाभ मिल सकता है।

Comments