प्यार में 52 साल की महिला ने पार कर दीं सारी हदें

प्यार में 52 साल की महिला ने पार कर दीं सारी हदें

UP News : शादी के 32 साल बाद एक महिला को प्यार हो गया और वह घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति पुलिस का चक्कर लगाकर परेशान हो गया। पुलिस ने महिला को बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां महिला ने अपने 9 बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की बात कही। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसको प्रेमी के हवाले कर दिया। महिला प्रेमी के साथ चली गई। यह दिलचस्प वाकया उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला द्वारा कोर्ट में दिए बयान की चर्चा हर तरफ हो रही है।

महिला के नौ बच्चे हैं। तीन बच्चों की शादी हो गई है। नानी व दादी कहने वाले बच्चे हैं। 52 साल की उम्र में महिला को ऐसा इश्क हुआ कि 32 साल के प्रेमी के साथ चली गई। करीब बीस दिन से उसका पति थाने के चक्कर लगा रहा था। अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। महिला ने बयान दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। उसे पति व बच्चों से कोई मतलब नहीं है। बयान सुनने के बाद कोर्ट ने प्रेमी के साथ भेजने के निर्देश दिए। महिला प्रेमी संग चली गई। पति व बच्चे मायूस होकर घर लौट गए।

पति ने बताया कि उसने कभी पत्नी व बच्चों को परेशान नहीं रहने दिया। मेहनत मजदूरी कर समय से भोजन कपड़ा आदि दिया। चार बीघा जमीन भी पत्नी के ही नाम खरीदी थी। इसके बाद भी पत्नी ने बच्चों का भी मोह नहीं किया। आरोप है कि बहू के जेवर भी वह अपने साथ ले गई। पति को धोखा देने वाली 52 वर्षीय महिला महिला के एक बेटे व दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके भी बच्चे हैं। मां की करतूत पर अब बच्चे भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। उनकी मां ने इस उम्र पर जाकर ऐसा कदम उठाया है। महिला अपने साथ दस साल की बेटी को ले गई है।

यह भी पढ़े राजकुमार की मौत के बाद एक्शन में बलिया पुलिस, प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्यार में 52 साल की महिला ने पार कर दीं सारी हदें प्यार में 52 साल की महिला ने पार कर दीं सारी हदें
UP News : शादी के 32 साल बाद एक महिला को प्यार हो गया और वह घर छोड़कर प्रेमी के...
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बलिया ने पीएम और शिक्षामंत्री को भेजा ज्ञापन, मांगा न्याय
बलिया में 12 सितम्बर से होगा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और बीएलओ का प्रशिक्षण
निर्भय नारायण सिंह की मेहनत लाई रंग, बलिया को मिली एक और ट्रेन
राजकुमार की मौत के बाद एक्शन में बलिया पुलिस, प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार
बलिया DIET पर दो दिवसीय नवाचार महोत्सव में चमकें बेसिक के ये सितारे
बलिया में विद्युत विभाग की लापरवाही ने ले ली किशोर की जान