बलिया का ऐतिहासिक धर्मस्थल : पराशर मुनि की तपोस्थली पर लगा मेला, उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

बलिया का ऐतिहासिक धर्मस्थल : पराशर मुनि की तपोस्थली पर लगा मेला, उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

हल्दी, बलिया : महान ऋषि, स्मृतिकार, ज्योतिष शास्त्र के जनक और वैदिक सूक्तों के द्रष्टा पराशर मुनि की तपोस्थली परसिया में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, पारंपरिक विशाल मेला भी आयोजित हुआ। पराशर सरोवर में पवित्र स्नान कर श्रद्धालुओं ने पराशर मुनि एवं शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर मत्था टेका। दान-पुण्य के साथ मेले में लगी दुकानों पर जिलेबी, चाट और छोले का आनंद भी श्रद्धालुओं ने लिया।

यह मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक मेलजोल और लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का माध्यम भी है। मन्दिर के पुजारी पं. चन्द्रभूषण ओझा ने बताया की ईस वर्ष मेले मे ऐतिहासिक भीड़ हुयी है। धर्म एवं भारतीय संस्कृति का धरोहर यह मेला श्रद्धालुओं के आस्था का साक्षी बना हुआ है।

IMG-20250907-WA0023

यह भी पढ़े अंकुर सिंह सुसाइड केस में बलिया पुलिस को मिली सफलता, महिला गिरफ्तार

धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग
इस मेले में दूर-दराज़ के गांवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में परिवार सहित शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की छटा भी देखने को मिली। मेले में बच्चों और युवाओं के लिए झूला, सर्कस और अन्य मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं खिलौने, मिठाइयां, पूजा सामग्री और घरेलू सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

यह भी पढ़े रिश्ते का कत्ल : प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने भाई को नाबालिग बहन ने कुल्हाड़ी से काट डाला

सुरक्षा व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त
मेला का सफल व सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। हल्दी थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह के नेतृत्व में दोकटी, बैरिया, रेवती और दुबहड़ थानों के पुलिस कर्मियों के साथ महिला थानाध्यक्ष एवं महिला पुलिस बल मेला क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।

आतीश उपाध्याय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

अंकुर सिंह सुसाइड केस में बलिया पुलिस को मिली सफलता, महिला गिरफ्तार अंकुर सिंह सुसाइड केस में बलिया पुलिस को मिली सफलता, महिला गिरफ्तार
बलिया : नगरा थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वीर...
बलिया में गंगा ने चौथी बार मचाया हाहाकार, घाघरा भी लाल निशान पार
बलिया का ऐतिहासिक धर्मस्थल : पराशर मुनि की तपोस्थली पर लगा मेला, उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
खुशी का पल : बलिया में नवनियुक्त 15 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र
Chandra Grahan 2025 : सूतक काल शुरू, जानें इससे जुड़ी खास बातें
बलिया प्रशासन LSD की रोकथाम पर करें काम, BCDA करेगा पूर्ण सहयोग : आनंद सिंह
7 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल