3 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

3 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष 
आज का दिन भाग्य वृद्धिकारक रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। निजी मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार में प्रेम बना रहेगा। बड़ों से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है।

वृषभ 
आज का दिन लाभदायक और महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ बड़े लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद था तो वह दूर होगा और नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके सामाजिक प्रयास सफल रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की खुशी होगी। लंबे समय बाद आपकी किसी मित्र से मुलाकात होना संभव है।

मिथुन 
आज आपको सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आप कुछ विलासितापूर्ण वस्तु भी खरीद सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें एक नौकरी के साथ साथ दूसरी नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं। मनोबल आपका ऊंचा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। आपको आर्थिक निवेश का भी फायदा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिल सकती है। कोई खोयी हुई वस्तु मिलने की खुशी होगी।

यह भी पढ़े सेनानी आश्रित Certificate और पेंशन मामलों पर बलिया DM का बड़ा आदेश

कर्क 
आज उतावलेपन से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आप अपने आपको साबित करने का प्रयास करेंगे। अपने काम से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। यदि आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित हैं तो कोई न कोई समाधान मिल सकता है। आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। किसी धार्मिक या सामाजिक काम में आपको शामिल होने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़े नायब तहसीलदार ने खुद को मारी गोली 

सिंह 
आज का दिन खर्चीला हो सकता है। लेन-देन के मामले में अपने आँख-कान खुले रखना चाहिए। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। आज लव लाइफ में प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी मित्र का व्यवहार अटपटा लग सकता है। आज किसी बड़े निवेश में हाथ न आजमाएं।

कन्या 
आज का दिन शुभ और लाभदायक होगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद के लिए आगे आएगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार हो सकता है। आज किसी भी संपत्ति का सौदा सोच समझकर करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से आपको बचना होगा, अन्यथा कोई आपको गलत सलाह दे सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार खुशी देगा और आप भावुक होंगे।

तुला 
परिवारजनों से स्नेह और सहयोग बना रहेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपके घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन आपको आज वाणी पर कंट्रोल करना होगा।

वृश्चिक 
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको जनकल्याण के कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई बड़ा पद या मौका मिलेगा ऐसी संभावना बनी है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ने से आप काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। आप अपने धन का कुछ हिस्सा धार्मिक कार्य में भी लगा सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हुए हैं आज उनको विशेष फायदा मिल सकता है।

धनु 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा, जो आपके लिए अच्छा मुनाफा लेकर आएगी। वैसे आज आपको प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके लिए आज भाग्य अचानक लाभ मिलने का योग बना रहेगा। आपको आज धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है।

मकर 
आज पार्टनरशिप में काम करना बेहतर रहेगा। आपके परिवार में आज कुछ शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ आज मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम वर्क के जरिए आप अपना काम समय पर पूरा कर पाने में सफल होंगे। वैसे आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है।

कुंभ 
आज लेनदेन में सतर्क और सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपको कड़ी मेहनत से आप सफलता का मीठा फल चख सकते हैं। काम की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा।

मीन 
आज का दिन लाभदायक होगा। आप जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेगे। आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी नजदीकी संबंधी या पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिलेगा। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज सुख साधनों का भी लाभ मिलेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज जोखिम से बचना चाहए। हड्डियों से संबंधित आज कुछ चिंता परेशानी हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : कार्यकारिणी विस्तार के साथ नव गठित महिला शिक्षक संघ ने ली पद व गोपनीयता की शपथ  Ballia News : कार्यकारिणी विस्तार के साथ नव गठित महिला शिक्षक संघ ने ली पद व गोपनीयता की शपथ 
बलिया : नव गठित महिला शिक्षक संघ बलिया की नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष किरण भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल...
परार्थ का विस्तार है प्रो. जमुना राय का जीवन : डॉ. जनार्दन राय
लखनऊ में सपा के विरोध के खिलाफ बलिया में भाजपाईयों ने फूंका अखिलेश का पुतला
Ballia में पूर्व सैनिकों ने कुछ यूं दी संगठन के संरक्षक कामता प्रसाद सिंह को अंतिम विदाई, देखें Video
नायब तहसीलदार ने खुद को मारी गोली 
Ballia में करंट से प्राइवेट लाइनमैन समेत दो झुलसे, ऐसे हुआ हादसा
सेवानिवृत्ति के बाद भी अनुशासित रहने में मदद करती हैं शैक्षणिक स्मृतियां : ओपी राय