नायब तहसीलदार ने खुद को मारी गोली



UP News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने खुद को गोली मार ली। घटना तहसील परिसर स्थिति सरकारी आवास की है। गोली लगते ही नायब तहसीलदार जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी है।
घटना की सूचना लगते ही डीएम जसजीत कौर और एसपी पुलिस फोर्स के साथ नायब तहसीलदार के आवास पहुंच गये। घटनास्थल को सील करके जांच शुरू कर दी है। शुरुआत जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि उन्होंने खुद ही गोली मारी है। हालांकि नायब ने इतना घातक कदम क्यों उठाया? अभी ये साफ नहीं हो सका है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जांच में जुटे हैं।
इस घटना ने सदर तहसील को हिलाकर रख दिया है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर नायब ने ऐसा कदम क्यों उठाया? बहरहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम जसजीत कौर, एसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नायब की रिवॉल्वर कब्जे में ले ली है। घटना को हर बिंदु पर जांचा-परखा जा रहा है।

Comments